चांडिल डैम में डूबे पॉलिटेक्निक छात्र का शव बरामद, रांची का था निवासी छात्र की मौत से परिजन सदमे में, चांडिल पॉलिटेक्निक प्रबंधन पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : चांडिल डैम में नहाने के दौरान रविवार को डूबे पॉलिटेक्निक छात्र मोहम्मद साहिल का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। साहिल की उम्र लगभग 21 वर्ष थी और वह रांची जिले के रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे साहिल अपने कुछ दोस्तों के साथ चांडिल डैम घूमने और नहाने गया था। इस दौरान वह पानी में उतरने के कुछ ही…
Author: Aman Kumar
बूढा अमरनाथ यात्रा और सेवा सप्ताह पर वृहत योजना राष्ट्र संवाद संवाददाता 15 जून दिन रविवार को विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर की बिस्टुपुर प्रखंड स्थित तुलसी भवन मे विहिप जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष गोपीराव जी की अध्यक्षता मे बैठक संपन्न हुई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंगदल के नेतृत्व मे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले से निकलने वाली बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा को लेकर संपूर्ण जानकारी बजरंगदल संयोजक जमशेदपुर महानगर चंदन दास जी एवं विभाग बजरंगदल सह संयोजक मुन्ना दूबे जी द्वारा बैठक मे दी गई। इस यात्रा के निमित्त चंदन दास जी को यात्रा के संयोजक और सोनारी प्रखंड…
जन सुविधा मंच के सदस्यों पर दर्ज मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात,निष्पक्ष जांच की उठायी मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बीते 12 जून को साकची थाना के समक्ष जन सुविधा मंच के बैनर तले किए गए शांतिपूर्ण आक्रोश प्रदर्शन को लेकर दर्ज एफआईआर के विरुद्ध सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आपत्ति दर्ज की। इस दौरान उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक को मामले की पूरी जानकारी दी…
“विकसित भारत संकल्प सभा” का सफल आयोजन – संकल्प से सिद्धि अभियान को मिला नया आयाम राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल के तत्वावधान में संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत आज “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन साउथ प्वाइंट स्कूल, पोस्ट ऑफिस रोड, मानगो में संपन्न हुआ। इस सभा के मुख्य वक्ता संकल्प से सिद्धि अभियान के प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने अपने संबोधन में विकसित भारत के विजन को विस्तार से समझाया। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के…
भोजपुरी,मैथली,मगही एवं अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में अविलंब शामिल करें झारखंड सरकार राष्ट्र संवाद संवाददाता ‘सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद संग कई भाषायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा’। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष अरबिंद विद्रोही के नेतृत्व में कई भाषायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त की अनुपस्थिति में उप बिकास आयुक्त अनिकेत सचान के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार मांग पत्र सौपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा में स्थानीय भाषा से भोजपुरी,मैथली,मगही एवं अंगिका को शामिल करने की पुरजोर मांग की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि झारखंड के…
आनंद मार्ग ने बड़ा गदरा में 200 पौधे एवं 200 बीज बॉल वितरण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से धरती की तापमान को कम करने के लिए के बड़ा गदरा देहात क्षेत्र मिलाकर 200 पौधे एवं 200 बीज बॉल बाटे गए । बच्चों एवं ग्रामवासियों के बीच बीज बॉल बनाने की विधि एवं लाभ के विषय में बताया गया।हरियाली के महत्व के विषय में बताते हुए सुनील आनंद ने कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1…
“समाज के नगीने” सम्मान समारोह का आयोजन आज पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं सरलाल ग्रुप की संयुक्त पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 जून. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को सम्मानित करने हेतु “समाज के नगीने” सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आज दिनांक 17 जून 2025, मंगलवार को किया जा रहा है. यह कार्यक्रम रामगढ़िया सभा भवन, ताप्ती रोड, साकची में सायं 5:00 बजे से आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बतलाया कि इस समारोह में उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं (CBSE/ICSE) की…
समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस को खोलने का निर्देश सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं की मनमानी पर लगेगी रोक राष्ट्र संवाद संवाददाता उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विद्युत सुविधा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर और अन्य प्रमुख सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा की गई । उप विकास आयुक्त द्वारा सभी सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्र…
गोलमुरी यातायात थाना द्वारा नो पार्किंग जोन में की गई कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार द्वारा गोलमुरी पुलिस लाईन से गोलमुरी चौक होते हुए टिनप्लेट चौक तक मुख्य सड़क पर अवैध रूप से किये गए पार्किंग वाहनों के विरुद्ध लाल पर्ची का तथा एग्रिको चौक और नीलडीह चौक सिग्नल लाइट जम्प करने के विरुद्ध विधिसम्मत अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आम पब्लिक और ऑटो चालकों को रेड लाइट सिग्नल का अनुपालन करने तथा ज़ेब्रा क्रॉस पर पैदल राहगीरों के लिए प्राथमिकता देने के संबंध में चेतावनी व…
नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग पूरी तरह से किया गया शिफ्ट स्त्री, प्रसूती रोग से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं के लिए मरीज नवनिर्मित अस्पताल में ही भर्ती लिए जाएंगे नवनर्मित अस्पताल के माध्यम से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में आज ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक आईटीडीए के कुशल नेतृत्व में अस्पताल की शिफ्टिंग प्रक्रिया तेजी से पूर्णता…
