भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर 20 जून:* भोजपुरी संस्कृति मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन – 2 (गीत-संगीत प्रतियोगिता) का बहुप्रतीक्षित फाईनल 22 जून 2025 को बड़े ही धूमधाम से संपन्न होने जा रहा है। यह फाईनल स्टील हाउस क्लब, गंडक रोड, साकची, जमशेदपुर में संध्या 05ः00 बजे से आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और मंच इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी संदर्भ में फाईनल से पूर्व आज भोजपुरी संस्कृति मंच के…
Author: Aman Kumar
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर में जगह जगह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री दुबे बागुननगर, बागुनहातु, भुईयाडीह, बारीडीह बस्ती का मुआयना करने पहुँचें। इस क्रम में जिलाध्यक्ष को बाढ़ग्रस्त से प्रभावित लोगों ने बताया कि पीने का पानी का अभाव है, इस विषय के समाधान हेतू जे एन ए सी के पदाधिकारी को फोन से सूचना दी, जिस पर संज्ञान लेकर जे एन…
माँ कल्याणी शोरूम का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता माँ कल्याणी सुजुकी शोरूम के दूसरे प्रतिष्ठान का उद्घाटन मानगो चौक बृजवासी मिष्ठान के बगल में संम्पन हुआ। शोरूम का उद्घाटन सुजुकी कंपनी के रीजनल मैनेजर अरिजीत बनर्जी एवं प्रतिष्ठान के संस्थापक नकुल तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सुजुकी कंपनी के एरिया मैनेजर सेल्स सुदीप्तो चक्रवर्ती , एरिया मैनेजर सर्विस प्रसून बिश्वास , संजीव कुमार (DMS) एवं डीलर डेवलपमेंट से अजय कुमार झा उपस्थित थें। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय एवं रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर के द्वारा ग्राहकों को संयुक्त रूप से गाड़ियों की डिलीवरी दी गयी।…
बंगाल में सड़क हादसे में 9 लोगों दर्दनाक मौत कल परिजन से मिलेगी विधायक सविता महतो राष्ट्र संवाद संवाददाता बंगाल में सड़क हादसे में 9 लोगों दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सभी मृतक सरायकेला के नीमडी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, इचागढ़ विधायक सविता महतो ने सभी मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की है वहीं बंगाल के जिला प्रशासन से बात कर के 7 एंबुलेंस से सभी के शव बंगाल से सरायकेला मगवाया गया, विधायक सविता महतो ने कहा कि कैबिनेट के बैठक में वह रांची थी, जिसकी वजह से पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जा सकी, सरकार से…
सिंहभूम चैम्बर का मानसून टेªड फेयर की तैयारियां पूर्ण 21 एवं 22 जून को चैम्बर भवन में होगा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 75वें प्लेटिनम जुबिली के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के श्रृंखता के अंतर्गत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये बहुप्रतीक्षित मानसून टेªड फेयर की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस संदर्भ में जानकारी देेते हुये चैम्बर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर सदैव उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु कृत संकल्प रहा है। यही कारण है कि चैम्बर की पहुंच शहर की बड़ी कंपनियों…
इंजिन डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित, 51 बार रक्तदान करने वाले स्वरूप हुए सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में इंजिन डिवीजन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। साथ ही सर्वाधिक 51 बार रक्तदान करने वाले इंजिन डिवीजन के स्वरूप कुमार रक्षित को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईआर एवं सीएसआर के जीएम सौमिक रॉय , डिविजनल हेड शुभाशीष घोष , डीजीएम अमित कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बेयरर, पारा मेडिकल स्टॉप आदि…
बागबेड़ा क्षेत्र में करीब 250 से 300 घरों में पानी भरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र की नई बस्ती (रोड नं. 1, 2, 3) में बीते दिनों हुई लगातार बारिश ने कहर बरपा दिया। करीब 250 से 300 घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को घर छोड़कर ऊँचाई वाले हिस्सों पर शरण लेनी पड़ी। पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया—खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद पीड़ादायक बन गई पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नेता नहीं, समाज का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया। अपने निजी खर्च पर बाढ प्रभावित पीड़ित क्षेत्रो में प्रभावित…
अर्पण के महा रक्तदान शिविर की तैयारियाँ पूर्ण, हज़ारों करेंगे रक्तदान प्रत्येक वर्ष की भाँति 5100 पौधो का वितरण भी होगा । 22 जून (रविवार) को इस महायज्ञ में सहभागी बनें और इसे ऐतिहासिक बनाएं – अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अर्पण परिवार द्वारा 22 जून (रविवार) को आयोजित महा रक्तदान शिविर की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने हेतु आज जमशेदपुर ब्लड बैंक, धतकीडीह में परिवार के प्रमुख सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने इस संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रण लिया कि…
पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है ठेकेदार और अभियंताओं की मनमानी से क्षेत्र की जनता है परेशान विभाग का घेराव करने की जनता के बीच शुरू हुई सुगबुगाहट गोबरी नाला में पुराने बड़े पुल को तोड़ कर विभाग बनवा रही है छोटा पुल तीन तीन प्रखंड की जनता का चक्रधरपुर से कटा संपर्क राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर पथ निर्माण विभाग मनोहरपुर के अभियंताओं के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल पहली ही बरसात में उठने लगा है आम जनता के बीच यह सवाल अब चर्चा का…
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एकाएक साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एकाएक साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी हो गई है। जादूगोड़ा के ही एक मामूली से युवक मोनू कुमार जिसका स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में एकाएक 1 करोड़ रूपए आ गया। जब तक उसे जानकारी मिलती जब तक उसके अकाउंट से 1 कराेड़ रूपए की निकासी भी हो गई। जब उन्होंने बैंक जाकर इसकी जानकारी ली जो पता चला उसके अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। वहीं दुकान का साधारण कर्मचारी मोनू कुमार इस घटना से अचंभित हैं। उसे लगातार इस…
