सिंहभूम चैम्बर का मानसून टेªड फेयर की तैयारियां पूर्ण 21 एवं 22 जून को चैम्बर भवन में होगा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 75वें प्लेटिनम जुबिली के अंतर्गत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के श्रृंखता के अंतर्गत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिये बहुप्रतीक्षित मानसून टेªड फेयर की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस संदर्भ में जानकारी देेते हुये चैम्बर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर सदैव उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहित करने हेतु कृत संकल्प रहा है। यही कारण है कि चैम्बर की पहुंच शहर की बड़ी कंपनियों से लेकर घर में बैठकर अपना व्यवसाय चला रही महिलाओं तक है। ऐसी महिलायें जिनके हाथों में हुनर है एवं व्यापार हेतु विजन है परंतु उन्हें उचित मंच की तलाश है। ऐसी सभी महिलाओं को व्यापक बाजार, मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य चैम्बर द्वारा आगामी 21 एवं 22 जून को चैम्बर भवन के सभागारों में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में तकरीबन 50 महिला एवं पुरूष उद्यमी अपनी सहभागिता निभाकर अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का काम करेंगे।

