Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को

    Aman KumarBy Aman KumarJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर 20 जून:* भोजपुरी संस्कृति मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन – 2 (गीत-संगीत प्रतियोगिता) का बहुप्रतीक्षित फाईनल 22 जून 2025 को बड़े ही धूमधाम से संपन्न होने जा रहा है। यह फाईनल स्टील हाउस क्लब, गंडक रोड, साकची, जमशेदपुर में संध्या 05ः00 बजे से आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और मंच इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

    इसी संदर्भ में फाईनल से पूर्व आज भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह द्वारा प्रतिभागियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारियां और दिशानिर्देश प्रदान किया गया। यह बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहाँ प्रतिभागियों में जीत के लिए जोश और उमंग देखने को मिला।

    भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह जी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांगीतिक आयोजन का लुत्फ उठा सकता है। यह कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क खुला है। इसके साथ ही, यदि कोई इच्छुक प्रतिभागी अब भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, तो वह इसी दिन आयोजित होने वाले अंतिम ऑडिशन में 300 रूपयों का आवेदन शुल्क देकर भाग ले सकता है। यह ऑडिशन स्टील हाउस क्लब, गंडक रोड, साकची, जमशेदपुर में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही उसी दिन संध्या 06ः00 बजे फाईनल होगा। यह अंतिम अवसर है प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का, और अपने सुरों से मंच को मंत्रमुग्ध करने का।

    इस अवसर पर भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह, सह संयोजक श्री शक्ति सिंह, सुनील सहाय, राजेश सिंह, विनीत श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुधीर पांडे एवं बिकेश सहाय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    भोजपुरी संस्कृति मंच आप सभी संगीत प्रेमियों से आमंत्रित करता है कि 22 जून को सुबह 10 बजे से ऑडिशन और संध्या 5 बजे से फाईनल कार्यक्रम में, स्टील हाउस क्लब, साकची, जमशेदपुर में इस सुरों के संग्राम का साक्षी बनें और प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।

    भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन - 2’’ का फाईनल 22 जून को
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा
    Next Article शादीशुदा महिला पर सऊदी में काम कर रहे आदित्यपुर के युवक को हनीट्रैप में फंसाकर गायब करने का लगा आरोप

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.