सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा गूगल ऑनलाईन टेस्ट का आयोजन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज पहली बार गूगल ऑनलाईन टेस्ट का आयोजन किया गया. इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष श्रीमति पूजा तिवारी ने बताया कि बेसिक कम्प्पयूटर ज्ञान पर आधारित इस परीक्षण में लगभग तीस विद्यार्थी शामिल हुए. इस ऑनलाईन टेस्ट में सोना देवी स्कूल ऑफ फार्मेसी के बच्चों ने बाजी मारी. फार्मेसी विभाग की नेहा ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि कौशलेन्द्र कुमार यादव ने दूसरा तथा साध्बी कुमारी ने तीसरा स्थान…
Author: Aman Kumar
पुस्तकें ही हमें किसी विषय का विशद ज्ञान देने में सक्षम हैं : सचिव गौरव बचन। राष्ट्रीय संवाद संवाददाता रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज विश्व पुस्तक दिवस का आयोजन किया गया। सबसे पहले काॅलेज के सचिव गौरव बचन, प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर और सभी व्याख्यातागणों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सचिव गौरव बचन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पुस्तक ही हमें किसी विषय का गूढ ज्ञान देने में सक्षम है। इसलिए इस तकनीकी दौर में भी हमें पुस्तकों को पढ़ना जारी रखना चाहिए । प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि एक…
पुलिस टीम पर हमला किया गया जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख़्मी हो गए राष्ट्रीय संवाद संवादाता पुलिस टीम पर हमला किया गया जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख़्मी हो गए है।जिसमे एक हवलदार को उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है।हमला में पुलिस वाहन को भी छति पहुँची है।जिले के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना टीकोडीह गांव की है।गंभीर रूप से जख़्मी पुलिस कर्मी अरुण कुमार राउत को इलाज के लिए नवादा लाया गया।जहां उनका दोनो घुटना बुरी तरह टूट गया है।उन्होंने बताया कि डायल 112 को फोन आया कि स्थानीय लोगों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा झारखंड के खूंटी जिले में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया.पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद तब प्रकाश में आया जब 24 नवंबर को जरियागढ़ पुलिस थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर वानी विद्या मंदिर स्कूल के समीप गम्हरिया के अर्जुन प्रसाद के बेटे अमित कुमार की पत्नी चांदनी देवी अपने ही घर में रहने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही है। अपनी दर्द बयां करते हुए गम्हरिया थाना पर गंभीर आरोप लगाया है। जबकि आदर्श नगर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में होने की बातें कही जा रही है। ठंड में 11माह के बच्चे के साथ एक पीड़ित महिला ने अपनी दुख भरी दास्तां सुनाते हुए कहा कि मेरे साथ पूर्व में भी मेरे पति अमित कुमार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध सम्राट हॉस्पिटल के गैराज से स्कूटी चोरी करते दो नाबालिकों को अस्पताल कर्मियों द्वारा रंगे हाथ दबोचा गया एवं उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताते चले पिछले कई दिनों से चोरों द्वारा गैराज में खड़े गाड़ियों की रेकी की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिए उनकी गतिविधियों पर प्रबंधन द्वारा लगातार नजर रखा जा रहा था। बीते रात करें 12:30 बजे एक बार फिर से दोनों नाबालिकों द्वारा अस्पताल की गैराज में घुसकर स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास किया गया मगर स्कूटी में…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर विधानसभा चुनाव में विजय फतह करने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में भव्य रोड शो सह जनसंपर्क अभियान चलाया। इस तूफानी जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अपार हुजूम दिखाई पड़ा। इस दौरान टिनप्लेट, टेल्को, बारीडीह, बर्मामाइंस, एग्रिको, साकची, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, साकची में कंपनी क्षेत्र की कॉलोनी और मुख्य सड़कों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें जनता एवं भाजपा समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, अमन ओझा चुनावी माहौल में सरायकेला खरसावां आजसू के युवा जिला अध्यक्ष सह प्रखर समाजसेवी सन्नी सिंह ने युवा जिला अध्यक्ष के पद को छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आजसू पार्टी एक ऐसी संगठन है जिसमें गैर कुर्मी की कोई भी वजूद नहीं है एवं निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की भी कोई इज्जत नहीं की जाती है। यह संगठन पूंजी पतियों की संगठन बनकर रह गई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी संगठन है जो…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोगों ने नामांकन तो कई देखे होंगे लेकिन इस बार आप सभी ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किस तरह से परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए प्रत्याशी को टिकट दिया गया है बावजूद इन सब के नामांकन में कोई खड़ा नहीं हो पाया। वहीं उन्होंने पूर्व विधायक सरयू राय पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नामांकन में कुल मिलाकर चार लोग ही मौजूद थे जिनमें से पिछड़ा वर्ग का एक भी व्यक्ति उनके साथ में मौजूद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल कुछ लोग दो,चार साल लोगो की मदद कर ,चाहते है कि मैं स्थानीय हूं, वाह रे ,स्थानीय इस तरह की गंदी राजनीति, करते है उक्त बाते ,पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह द्वारा चौका में नामांकन रैली ओर जनसभा के दौरान कही . सभा के दौरान उमड़ी हजारों की संख्या उत्साहित समर्थको की भीड़ ने इस बार – बार अरविंद सिंह इज रिटर्न, अबकी बार मलखान आदि जोरदार नारे बाजी लगा रही थे . भाजपा ने पूंजीपतियों के हाथों टिकट बेच दिया ईचागढ़ से तीन बार विधायक रहे अरविंद सिंह ने जन सभा…
