Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय किस मानसिकता के हैं नामांकन के दौरान साफ दिखा: बन्ना गुप्ता
    Headlines

    सरयू राय किस मानसिकता के हैं नामांकन के दौरान साफ दिखा: बन्ना गुप्ता

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आप लोगों ने नामांकन तो कई देखे होंगे लेकिन इस बार आप सभी ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किस तरह से परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए प्रत्याशी को टिकट दिया गया है बावजूद इन सब के नामांकन में कोई खड़ा नहीं हो पाया। वहीं उन्होंने पूर्व विधायक सरयू राय पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नामांकन में कुल मिलाकर चार लोग ही मौजूद थे जिनमें से पिछड़ा वर्ग का एक भी व्यक्ति उनके साथ में मौजूद नहीं था ना ही आदिवासी वर्ग का नाही मुस्लिम कम्युनिटी के लोग थे। इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की सरयू राय किस मानसिकता के तर्ज पर राजनीति का परचम लहराना चाहते हैं, यह समझने वाली बात है और आज यह साबित भी हो गया कि सरयू राय के साथ ना ही कोई कार्यकर्ता है ना ही कोई जनाधार है। आज जिस तरह से मुट्ठी भर लोगों के साथ उन्होंने नामांकन किया यह सभी के सामने पर्दाफाश हो गया है। तो इससे यह साफ पता चल गया की 5 साल तक उन्होंने जनता को सिर्फ और सिर्फ भोली भाली जनता को ठगने, मूर्ख बनाने का काम किया है और दूसरों की ऐब निकालने में पूरा समय बिता दिया है। जिस विश्वास के साथ जनता ने सरयू राय को अपना नेता चुना था उस विश्वास पर सरयू राय खरे नहीं उतर पाए। वहीं पूर्व मंत्री बना गुप्ता ने अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बस एक ही उद्देश्य है जो मेरे रुके हुए काम है जैसे कि फ्लाई ओवर को जनता को समर्पित करना है, साकची के एमजीएम अस्पताल में 434 बेड का अस्पताल का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है उसे जनता को समर्पित करना है, को-ऑपरेटिव कॉलेज को लॉ कॉलेज बनाकर धरातल पर उतारना है, जमशेदपुर को एजुकेशन हब के रूप में तैयार करना है। उन्होंने जमशेदपुर की जनता से अपील करते हुए कहा की पूर्व की तरह आप अपने बेटे को इस बार भी आशीर्वाद दें ताकि आप सब की सेवा के लिए मैं सदैव हाजिर रहूँ और आप सभी के लिए एक नया जमशेदपुर बना पाऊं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा एन. डी. ए. गठबंधन के बागी पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने निर्दलीय नामांकन कर दिया चुनौती।
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से जेएलकेएम पार्टी के प्रत्याशी तरुण डे ने नामांकन दाखिल किया

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.