Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा एन. डी. ए. गठबंधन के बागी पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने निर्दलीय नामांकन कर दिया चुनौती।
    Headlines

    भाजपा एन. डी. ए. गठबंधन के बागी पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने निर्दलीय नामांकन कर दिया चुनौती।

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संजय कुमार

    चांडिल कुछ लोग दो,चार साल लोगो की मदद कर ,चाहते है कि मैं स्थानीय हूं, वाह रे ,स्थानीय इस तरह की गंदी राजनीति, करते है उक्त बाते ,पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह द्वारा
    चौका में नामांकन रैली ओर जनसभा के दौरान कही . सभा के दौरान उमड़ी हजारों की संख्या उत्साहित समर्थको की भीड़ ने इस बार – बार अरविंद सिंह इज रिटर्न, अबकी बार मलखान आदि जोरदार नारे बाजी
    लगा रही थे .
    भाजपा ने पूंजीपतियों के हाथों टिकट बेच दिया
    ईचागढ़ से तीन बार विधायक रहे अरविंद सिंह ने जन सभा की संबोधित करते हुए कहा – भाजपा पर तंज कसते हुए कहा भाजपा के लोग बिक गए, राजनीति गिर गई,टिकट बिक गई ,लोग बिक गए , टिकट खरीदने से क्या होता है,जनता का दिल जीतना होगा , जनता का विश्वास जितना होंगा, नेता आएगा,नेता जाएगा ,नेता हारेगा ,नेता जीतेगा,लेकिन जनता नहीं हारनी चाहिए.जनता हारेगी तो विपरीत परिस्थितियों बनेगी.जनता जिसको चाहे गिरा दे, जिसको चाहे चढ़ा दे,जनता का विश्वास जीतिए,उनकी वोट की मजबूत ताकत है.

    35 सालों से कर रहे हैं जनता की सेवा
    निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि वे पिछले 35 सालों से ईचागढ़ विधानसभा के लोगों की सेवा कर रहे हैं. 1994 में जब डायरिया आक्रामक रूप ले चुका था तब उन्होंने क्षेत्र में ही डॉक्टरों की टीम लेकर पहुंचे थे कैंप लगा दिया था.

    पुल पुलिया बनाए, जीवन स्तर सुधार गया।

    टीकर की पुल-पुलिया की बात हो या विधानसभा के किसी अन्य पुल-पुलिया की सभी को बनाने का काम किया.
    पुल के अभाव में टीकर की बेटियों की नहीं होती थी शादी
    अरविंद सिंह ने कहा कि एक समय था जब टीकर गांव में पुल के अभाव में गांव की बेटियों की शादी नहीं होती थी. विधायक बनने के बाद मैंने सबसे पहले टीकर की पुल को बनाया. इसके अलावा भी गांव में पीसीसी सड़कों का जाल बिछाया. आज लोग खुश हैं. पूरे विधानसभा में छोटे-बड़े 30 से भी ज्यादा पुल-पुलिया को बनवाया.

    मैं राजनीति पर नहीं सेवा पर विश्वास करता हूं

    निर्दलीय प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कहा कि मैं राजनीति हलकों पर नहीं बल्कि सेवा पर विश्वास करता है. आज दूसरी पार्टी के लोग एक-दूसरे को उकसाकर राजनीति की रोटी सेंक रहे हैं. लोगों को गुमराह कर रहे हैं.
    इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया भीम सिंह मुंडा,समाज शंकर गोराई,विश्वनाथ उरांव,नारायण मंडल,मनोज सिंह,दीपू जायसवाल,दुखनी माझियांन,सपन साव, नवीन पसारी, संजय चौधरी, रासु गोराई ,जमील अंसारी, मो, रहमत,राजू मंडल,मो शिराज,मो फकरुद्दीन अंसारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ,

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 25 अक्टूबर को जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय रहेंगे बंद
    Next Article सरयू राय किस मानसिकता के हैं नामांकन के दौरान साफ दिखा: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.