Author: Aman Kumar

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू आगामी 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे, जहां से पूर्णिमा साहू औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के दौरान सीतारामडेरा और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता भालूबासा हरिजन स्कूल के मैदान में एवं टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची के हजारों युवा एवं महिला कार्यकर्ता साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान, आमबगान में एकत्रित होंगे। वहां से विशाल जुलूस…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को एक विशेष भेंट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सांसद से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद महतो और उनकी धर्मपत्नी उषा महतो ने पूर्णिमा साहू को विजयी तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान सांसद विद्युत महतो ने पूर्णिमा साहू के साथ गहन राजनीतिक चर्चा की और उनसे जीत का सूत्र साझा किया। उन्होंने पूर्णिमा साहू की उम्मीदवारी को नारी शक्ति का प्रतीक…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने मंगलवार को होटल केनेलाईट मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा एवं भाजपाईयों की नियति बन गई है. आचार संहिता लागू होने के दौरान ओड़िशा के राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य रघुवर दास का जमशेदपुर आवास में आना संविधान की मर्यादा का उल्लघंन है. इसकी शिकायत मैंने राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त से की है. संवैधानिक पद पर रहते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक करना नियम विरुद्ध…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर निवर्तमान मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है टीम बन्ना के साथ साथ कांग्रेस खेमे मे खुशी का माहौल है, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा उनका अभिनन्दन किया गया, वहीँ कई युवाओं ने निवर्त्तमान मंत्री के हाथों पार्टी का दामन भी थामा साथ ही चुनाव मे अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाने का संकल्प भी लिया, बातचीत के क्रम मे प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा की विगत कई दशकों से उन्होने जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है, खासकर विगत पांच…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची में हुई। यह बैठक चुनाव को लेकर हुई। जनता दल यू के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ और युवा जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारी, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों समेत पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नामांकन को सफल बनाने, चुनाव प्रबंधन समिति गठित करने, प्रचार-प्रसार के कार्य को तेज करने और बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। प्रदेश…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की संध्या आरती के साथ-साथ माला पहन सम्मलित समारोह का आयोजन का. जिला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर द्वारा किया गया । सभी युवाओं ने डॉ अजय कुमार को विधानसभा चुनाव में हाथ को मजबूत करने का आश्वासन जोरदार तरीके से दिया। युवाओं ने एक सुर में कहा परिवार वाद एवं अहंकार को हराना है और ईमानदार छवि को जिताना है। कॉंग्रेस पार्टी का दामन थामने वालों में मुख्य रूप से दीपू ओझा अध्यक्ष बारीडीह मंडल, अनंत ठाकुर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,सुजीत झा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रशांत मंडल युवा उपाध्यक्ष, टिंकू ओझा वि…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भारतीय जनता पार्टी के दो और पूर्व विधायक लुईस मरांडी तथा कुणाल सारंगी सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गए। इससे दो दिन पहले तीन बार के भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक के झामुमो में शामिल हो गये थे । भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और बहरागोड़ा के विधायक रह चुके सारंगी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम आज झामुमो में शामिल हो गए।’’ पूर्व भाजपा विधायक मरांडी ने 2014 में दुमका से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता डुमरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंड़ा अपनी पत्नी मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरिया पहुंचे। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनायी। अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र से विकास के लिए मिले फंड में हिस्सेदारी करने पर राज्य सरकार का ध्यान है। राज्य में घूसखोरी चरम पर है। मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बलिया इस वर्ष आई भीषण बाढ़ ने बलिया के दियारा क्षेत्र के कई सड़कों की सूरत ही बदल कर रख दी। जिसमें मिर्जापुर-ताजपुर सड़क, ताजपुर -साहपुर पथ एवं लखमिनियां-मसुदनपुर पथ की स्थिति काफी खराब हो गयी थी। जिन सड़कों पर वाहन का चलना तो मुश्किल हो ही गया था। लोगों का पैदल चलना भी मुहाल हो चुका था। बाढ़ का पानी जाने के बाद विभाग द्वारा निरीक्षण कर सड़कों को आवागमन लायक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिसके तहत ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा सड़कों पर ईट का टुकड़ा एवं रावीश गिराने का कार्य…

Read More

राष्ट्र संवाद न्यूज डेस्क उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने टाटा संस के चेयरमैन श्री रतन टाटा को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा का झारखंड और जमशेदपुर के प्रति काफी गहरा लगाव था। मैंने टाटा स्टील में बतौर कर्मी काम किया था। तब से लेकर मेरे मुख्यमंत्रीत्व काल और अब तक उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। मोमेंटम झारखंड के दौरान मैंने उनसे रांची में एक कैंसर अस्पताल खोलने का आग्रह किया। उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। तस्वीरें 10 नवंबर 2018 की है, जब वे स्वयं अस्पताल के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए थे। श्री रतन टाटा बेहतरीन उद्योगपति होने…

Read More