जैव विविधता और व्यवसाय एक-दूसरे से जुड़े हैं, कंपनियां प्रकृति की रक्षा करेगी तो उनका खुद का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा : शैलजा सिंह राष्ट्रीय संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 28 अप्रैल ; देश के पहले प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (आइयूसीएन) के साथ मिलकर बिजनेस-बायोडायवर्सिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, सरकार और वैश्विक संगठनों के दिग्गज एक मंच पर आए. इस दौरान मुख्य रूप से इस बात पर मंथन किया कि कैसे जैव विविधता संरक्षण में व्यवसाय बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम की शुरुआत…
Author: Aman Kumar
पूर्वी सिंहभूम में बाल विवाह रोकने के लिए धर्मगुरु बने संरक्षक, आदर्श सेवा संस्थान के अभियान को मिली बड़ी सफलता राष्ट्रीय संवाद संवाददाता धर्मगुरुओं ने संभाली बाल विवाह की रोकथाम की कमान पूर्वी सिंहभूम जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन आदर्श सेवा संस्थान ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान -संगठन के निदेशक डॉक्टर निर्मला शुक्ला ने कहा, धर्मगुरुओं से मिला सहयोग व समर्थन अभिभूत करने वाला, इस अक्षय तृतीया जिले में नहीं होगा एक भी बाल विवाह बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के…
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने निजी स्कूलों की अनियमितताओं के खिलाफ जिला शिक्षा कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नीजि (प्राईवेट) स्कूलों में संगठित अनियमितता पर रोक लगाने का मांग को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन अधिकांश नीजि स्कूलों के द्वारा री-एडमिशन के स्थान पर बहुत ही बुद्धिमत्ता पूर्वक बिल्डिंग डेवलपमेंट चार्ज, मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है। जिसका उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बहुत से स्कूलों में एक साथ तीन-तीन माह का…
आंतरिक साधना से ही आत्मसाक्षात्कार संभव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर एवं पूरे कोल्हन प्रमंडल से काफी संख्या में आनंद मार्गी इस विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन में भाग ले रहे हैं जो शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं है । वह ऑनलाइन के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ उठा रहे हैं। चौड़ा मैदान स्थित पीटर हॉफ प्रांगण में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन (26–27 अप्रैल) के भव्य धर्म महासम्मेलन के द्वितीय दिवस का शुभारंभ आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। प्रातःकालीन सत्र की दिव्यता साधकों द्वारा गुरु सकाश, पांचजन्य एवं सामूहिक साधना में…
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनने का जो मंत्र दिया, वही आज भी प्रासंगिक : अमर बाउरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केबुल टाउन न्यू डीएस फ्लैट मैदान में “मुखी समाज झारखंड प्रदेश” एवं “केबुल मुखी समाज” के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, इंटक…
“संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाए”,इस विषय पर ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम के द्वारा आज कदमा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय रहा ” संस्कृति और मर्यादा निभाएं अश्लील गाने ना बजाएं “। गोष्ठी का आरंभ मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र का वाचन किया। महिला आयाम सह प्रमुख रीना परितोष ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ-साथ विषय प्रवेश कराया।…
श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी तथा सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर के महानगर कार्यवाह…
“नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले” राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें संस्करण से आज पूरे झारखंड में केवल जमशेदपुर के “नमन” संस्था को प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का गौरव प्राप्त हुआ। इस विशेष आयोजन में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने और उनके विचार सुनने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले परिवारों के अदम्य साहस को सम्मानित करना और राष्ट्रीय एकता…
‘तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के राजेन्द्र साह ‘राज’ ने की । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव…
अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता ‘स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति’ द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 4 मई 2025 को संध्या 5 बजे से मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर के प्रेक्षागृह में संपन्न होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास दवे (निदेशक, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी एवं ‘देवपुत्र’ बाल मासिक के संपादक) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संगीता बेहरा, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता…
