गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के एक गांव में तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मकान में फोम बनाने का काम होता था। दमकल विभाग के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही सभी बुरी तरीके से आग में झुलस चुके थे। जानकारी…
Author: Devanand Singh
पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म मुंबई: पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व…
राजस्थान : कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत जयपुर: जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक कार और ट्रक की भिड़त में कार में सवार तीन साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और सीकर जिले के खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। रायसर थानाधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रक से टक्कर के बाद कार सड़क के किनारे खाई…
आ गया ‘मिर्जापुर 3’ का पावरफुल टीजर, प्रीमियर 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर’ सीजन 3 का टीज़र रिलीज़ हो चुका है. इस बार के टीज़र में कुलभूषण खरबंदा की दमदार आवाज ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. टीज़र में कुलभूषण खरबंदा यह कहते हुए सुनाई देते हैं, “जंगल में आएगा भौकाल,” जिससे इस सीजन की कहानी और भी रोमांचक लग रही है. टीज़र ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और अब फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी कालीन भैया…
बीएड शिक्षकों का वेतन नहीं मिलना विश्वविद्यालय प्रशासन का उदासीनता का परिणाम है:डॉक्टर विशेश्वर यादव बीएड शिक्षकों का चार महीना के बाद भी वेतन नहीं मिलना विश्वविद्यालय प्रशासन का उदासीनता का परिणाम है. जबकि बीएड सेल्फ फाइनेंस स्कीम के द्वारा चलता है और कॉलेज अकाउंट में करोड़ों रुपया पड़े हैं फिर भी बीएड शिक्षकों के वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, कि 7 दिनों के अंदर आप लोगों का वेतन रिलीज कर दिया जाएगा. लेकिन बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा…
भाजपा के आदिवासी नेता मोहन माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली भुवनेश्व: आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को यहां एक समारोह में ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे माझी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में…
अखिलेश यादव ने कन्नौज से सांसद बनने के बाद छोड़ी करहल विधानसभा सीट लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद बुधवार को करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया कि अखिलेश ने करहल विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने भी अखिलेश के करहल सीट छोड़ने की पुष्टि की है। अखिलेश ने कन्नौज से सांसद बनने के बाद करहल विधानसभा सीट छोड़ने…
रांची पुलिस ने किया हत्या मामले का उद्भेदन रांची के राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमी ग़ाव में आयोजित पार्टी के दौरान अर्जुन महतो नामक व्यक्ति को गोली मारकर की गई हत्या मामले का राँची पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है, राँची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के ग्रामीण एसपी द्वारा गठित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने करवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा थाना क्षेत्र के रहने वाले समीर कोइरी ,पिता भोलानाथ कोइरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया , इसके साथ ही आरोपी के…
दुष्कर्म मामले में 4 आरोपी गिरफ़्तार ,अन्य की तलाश जारी धनबाद : नाबालिग से सात युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो,पीड़िता के लिखित शिकायत पर पोक्सो एक्ट के मामला पुलिस ने किया दर्ज,4 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश है जारी,सीडब्ल्यूसी ने पीड़िता को शेल्टर होम में रखा,गोविंदपुर में भी नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार धनबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली दो घटना हुई है।एक नाबालिग के साथ 7 लोगो ने सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।वही गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भी नाबालिग से दुष्कर्म एक युवक ने किया। घनुआडीह क्षेत्र की नाबालिग…
चक्रधरपुर विधानसभा में मासान्त पर्व रहेगा गुलजार,दर्जनों गांव में लगेंगे मेला होंगे छौ नृत्य * मुख्य अतिथि के रूप में एमएलए सुखराम उरांव आमंत्रित।। आयोजन समिति ने घर पहुंच दिया निमंत्रण रामगोपाल जेना चक्रधरपुर * मासांत पर्व के उपलक्ष पर चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में पारम्परिक रूप से छौ नृत्य और मेला का आयोजन किया जाता रहा है इसको लेकर तैयारी जोरशोर से की जा रही है । इसी क्रम में छौ नृत्य कार्यक्रम में विधायक चक्रधरपुर श्री सुखराम उरांव को मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण देने आए आज ग्रामीण क्षेत्र से छौ नृत्य मंडलियों…
