Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म
    Breaking News Headlines

    पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर बनेगी फिल्म

    मुंबई:  पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

    प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का नाम ‘बेदी: द नेम यू नो..द स्टोरी यू डोंट’ होगा। इसके निर्देशक व लेखक कुशाल चावला हैं। इसका निर्माण ‘ड्रीम स्लेट पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जाएगा।

     

     

    निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में बेदी के जीवन के उस पक्ष को सामने लाया जाएगा जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। इसकी कहानी उनके व्यक्तिगत तथा पेशेवर जीवन से जुड़ी चुनौतियों, उनके जुझारू व्यक्तित्व को पर्दे पर लाएगी।

    बेदी ने बयान में कहा ‘‘ यह कहानी सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। यह एक भारतीय महिला की कहानी है…एक भारतीय महिला जो भारत में पली-बढ़ी, भारत में पढ़ाई की, भारतीय माता-पिता से जिसकी परवरिश की।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी कहानी नौ साल की उम्र से शुरू हो गई जब मेरे पिता ने मुझसे कहा था, ‘जीवन एक ढलान है, या तो आप ऊंचाई की ओर जाएंगे या नीचे आएंगे’।’’

    बेदी ने कहा कि उनकी मां ने उनसे कहा था कि उन्हें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए जो दूसरों की मदद कर पाए न कि जिसकी दूसरे मदद करें।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ ये दोनों बातें मेरे मार्गदर्शक सिद्धांत बने रहे।’’

    चावला ने कहा कि उन्होंने बेदी पर फिल्म बनाने के लिए करीब चार साल तक उनके बारे में विभिन्न जानकारियां बटोरी और उनके व्यक्तित्व को पहचाना।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत
    Next Article गाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.