जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बीडीओ, सीओ के साथ हुई बैठक अबुआ आवास योजना, अबुआ वीर दिशोम अभियान की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी पंचायतों में आयोजित 29 दिसंबर की विशेष आम सभा में वन पट्टा का आवेदन जरूर लें सभी सुयोग्य जरूरतमंद को मिले आवास, तय समयसीमा में प्राप्त आवेदनों का करें भौतिक सत्यापन … जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आहूत एक बैठक में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पंचायत स्तरीय शिविरों में…
Author: Devanand Singh
आनंद मार्ग के प्रयास से कटे होंठ एवं तालु वाले पांच बच्चों एवं बड़ों का दुर्गापुर के ऑपरेशन स्माइल में निशुल्क सर्जरी कराया गया कटे होंठ एवं तालु वाले बच्चों एवं बड़ों के लिए श्री माता वैष्णो देवी धाम मंदिर एन एच – 33 उल्दा,गालुडीह पास 22 दिसंबर को जांच शिविर का आयोजन किया गया है प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएलिटी एनिमल्स एंड प्लांट्स ,आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, इंगा हेल्थ फाउंडेशन एवम ऑपरेशन स्माइल के प्रयास से पिछले दिनों कटे होंठ और तालु विकृति वाले बच्चों एवं बड़ों का एक चिकित्सा कैंप का आयोजन गदरा…
केंद्र सरकार की ओर से 198 सेवा राज्यों को संचालित करने का निर्देश दिया गया है, मगर चार महीने बीत जाने के बाद भी उक्त सेवा को झारखंड में शुरू किया किया गया है. इसको लेकर राज्य भर के चाइल्डलाइन सेवा से जुड़े सदस्यों ने गुरुवार को भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी से मुलाकात कर सरकार से उक्त सेवा को फिर से शुरू कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा. आपको बता दें कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर 198 सेवा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही थी. इसी साल अगस्त के महीने में इसका संचालन राज्यों को हस्तांतरित कर…
राज्य में उत्पन्न संवैधानिक संकट,आकंठ भ्रष्टाचार,विधि व्यवस्था के विरोध में भाजपा का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन। प्रदेश नेतृत्व के देश निर्दशानुसार राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार द्वारा उत्पन्न संवैधानिक संकट,आकंठ भ्रष्टाचार,ध्वस्त विधि व्यवस्था के विरोध में भाजपा इकाई पाकुड़ का विरोध प्रदर्शन भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। हेमंत सरकार के विरोध में आयोजित इस राज्यव्यापी प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर से पदयात्रा करते हुए विरोध प्रदर्शन सिद्धो कान्हो पार्क तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाए। …
सफर-ए-शहादत में बच्चे करेंगे वाहेगुरु की स्तुति 23 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा में शहीदी गाथा का कीर्तन दरबार हर वर्ष सिख 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छोटे साहिबजादों की याद में शहीदी सप्ताह के रूप में मानते हैं। इसी शहीदी सप्ताह के मद्देनजर अगामी 23 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में एकदिवसीय महान कीर्तन दरबार सफर-ए-शहादत आयोजित किया जायेगा। इस कीर्तन दरबार की विशेष बात यह है कि इसकी पूरी प्रस्तुति बच्चों द्वारा ही की जाएगी। सफर-ए-शहादत के सफल आयोजन के लिए धार्मिक संस्था ‘हर की उस्तत’ के सदस्यों व साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के…
CISF संभालेगी संसद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश सरकार ने संसद भवन परिसर में सुरक्षा में हुई चूक की हालिया घटना के मद्देनजर इसकी ‘‘व्यापक” सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सौंपने का फैसला किया है। सीआईएसएफ एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जो वर्तमान में परमाणु और एयरोस्पेस डोमेन के अंतर्गत प्रतिष्ठानों, असैन्य हवाई अड्डों और दिल्ली मेट्रो के अलावा राष्ट्रीय राजधानी में कई केंद्रीय मंत्रालयों के भवनों की सुरक्षा करता है। संसद भवन परिसर के सर्वेक्षण का निर्देश सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने…
संजय सिह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए, बृजभूषण शरण सिंह के हैं खास नई दिल्ली : डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया है. वर्ष की शुरुआत में कई बार स्थगन के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव आज हुए. मतदान दिन में नई दिल्ली में हुआ और मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद गिनती शुरू हुई. भारतीय कुश्ती महासंघ में शीर्ष पदों के लिए चुनाव वैश्विक कुश्ती संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के लिए डब्ल्यूएफआई पर लगाए गए निलंबन…
चेतना मार्च के साथ मानगो में शहीदी सप्ताह का हुआ आगाज, 27 दिसम्बर को होगा समापन छोटे साहिबजादों के सम्मान में उत्सव कार्यक्रमों से परहेज करें सिख: भगवान सिंह चारों साहिबजादों की शहीदी को समर्पित मानगो गुरुद्वारा साहिब में शहीदी सप्ताह का आगाज गुरुवार को चेतना मार्च निकाल कर किया गया। पोह माह की कड़कड़ाती ठंढ में अहले सुबह बच्चे, युवा, महिला, पुरुष और क्या बुजुर्ग सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने चेतना मार्च में शामिल होकर साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित कर गर्व महसूस किया। गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो के तत्वाधान में शहीदी सप्ताह…
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी, टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास नई दिल्ली : टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 आज राज्यसभा में पास हो गया. अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज जाएगा. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल कानून बन जाएगा. इस बिल में फर्जी सिम लेने पर 3 साल जेल व 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा लोकसभा में आज मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्तों को विनियमित करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है. राज्यसभा से यह…
लोहरदगा एसपी ने आगजनी का लिया जायजा, करवाई का दिया भरोसा लोहरदगा – जिला में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. इस बार प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने तांडव मचाया. नक्सलियों ने कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन गांव में नहर निर्माण कार्य में लगी दो पॉपलेन मशीन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया है. इस घटना को लेकर जिला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जिले के कैरो थाना क्षेत्र में नंदिनी डैम के तीन नहर के पक्कीकरण और मरम्मती का कार्य लॉर्ड्स इंफ्रा कान प्राइवेट लिमिटेड…
