आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया । सोनारी कबीर मंदिर के पास से गए आज 6 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन करके निशुल्क लेंस लगाया गया। कल 14 जनवरी को आनंद मार्ग की ओर से सोनारी कबीर मंदिर के पास निशुल्क पौधा वितरण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक।17 जनवरी गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर। जमशेदपुर 13 जनवरी 2024 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों मोतियाबिंद…
Author: Devanand Singh
सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के पास उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिव कुमार की लापरवाही से बाइक सवार युवक को अपनी जान गवानी पड़ी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है. दरअसल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिव कुमार अपनी कार संख्या JH05AG 0308 से सरायकेला की ओर जा रहे थे जबकि बाइक संख्या JH 15 T 6435 पर दो युवक जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.…
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत के टंगरसाई गांव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। साथ ही संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया इस कार्यक्रम का संचालन गंगाडीह पंचायत की पंचायत समिति एवम लीडर किशोरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने राष्ट्रीय युवा दिवस को क्यों मनाया जाता है उसका संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आज हम सभी एक ऐसे…
राम मंदिर उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला निमंत्रण अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के VVIP लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक देश की प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं मिला था। लेकिन शुक्रवार देर शाम को राष्ट्रीय स्वंय सेवक के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू…
राहुल गांधी रविवार से शुरू करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस रविवार से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करेगी जिसके जरिये उसका प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल के निकट थोबल से शुरू होगी और मार्च के तीसरे सप्ताह में मुंबई में इसका समापन होगा। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों…
गंगासागर जा रहे साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा, BJP ने कहा- ‘पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है’ पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में महाराष्ट्र के पालघर जैसी हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। दरअसल यहां भीड़ ने कुछ साधुओं को निर्वस्त्र कर घेरा और फिर जमकर पीटा। भीड़ द्वारा साधुओं के कपड़ें फाड़ दिए गए और लोग बेहरमी से उन्हें पीटते रहे। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। टीएमसी ने आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार…
दिल्ली शराब कांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला चौथा समन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने एक बार फिर समन भेजा है और 18 जनवरी को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. अरविंद केजरीवाल को मिला यह चौथा समन है. इससे पहले अरविंद केजरीवाल को तीन समन जारी किए जा चुके हैं और वह एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं. अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन 3 जनवरी के लिए भेजा गया था. ईडी ने नोटिस जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था मगर…
Divya Pahuja Murder: कत्ल के 11 दिन बाद मिला दिव्या पाहुजा का शव नई दिल्ली : मॉडल दिव्या पाहुजा का शव कत्ल के 11 दिन बाद मिल ही गया. मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को शनिवार को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा के टोहना फतेहाबाद स्थित एक नहर में दिव्या का शव मिला. गुरुग्राम पुलिस ने बताया किआरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के फतेहाबाद से नहर में फेंका था. दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्ल फ्रेंड थी और 2 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने…
2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मिला मलबा 2016 में बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का मलबा हाल ही में चेन्नई तट से 310 किलोमीटर दूर खोजा गया है. लापता हुए विमान में 29 कर्मी सवार थे. तस्वीरों में चेन्नई तट से लगभग 310 किलोमीटर दूर समुद्र तल पर एक दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा कैद हुआ था. तस्वीरों की जांच की गई तो उन्हें एएन-32 विमान के मलबे के अनुरूप पाया गया. फिलहाल, विमान का मलबा उस स्थान पर मिला है जहां…
जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी के वाहन पर आतंकी हमला, एनकाउंटर जारी जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर हमला किया है. कश्मीर में पुंछ क्षेत्र में यह हमला हुआ है. आतंकियों के हमले के बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि हमला करने के बाद आतंकी भागने में सफल रहे. हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है. सेना के वाहनों पर पुंछ में शुक्रवार को आतंकवादियों ने अचानक से हमला बोल…
