Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में झमाझम बारिश, कोंकण में रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, 7 ट्रेन प्रभावित, पढ़िए अपने राज्य के मौसम का हाल
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में झमाझम बारिश, कोंकण में रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, 7 ट्रेन प्रभावित, पढ़िए अपने राज्य के मौसम का हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और असम में लगातार बारिश हो रही है। इससे इन राज्यों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

    देशभर में जारी भारी बारिश का दौर थमता नहीं दिख रहा है। कई राज्यों में अब भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इससे कई लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी तो, कुछ में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

    महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच कोंकण में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बताया कि रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने के कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। जहां सात ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, तो वहीं रत्नागिरी स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रत्नागिरी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, परभणी, हिंगोली, अमरावती, वर्धा और यवतमाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और धुले के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात
    इधर, बाढ़ के हालाताें को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम में मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

    दिल्‍ली में भारी बारिश
    इधर, दिल्ली में भी भारी बारिश देखने को मिली है। इससे सिविल लाइंस, पंडित पंत मार्ग और जनपथ क्षेत्र में जलभराव हो गया।
    असम में स्थिति गंभीर
    असम में बाढ़ के कारण हालत खराब है। बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है, तो वहीं इससे अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित किया गया है। राज्य आपदा प्राधिकरण के अनुसार गोवालपाड़ा में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। नगर्रा और खन्नौत नदियां इस वक्त उफान पर है।

    उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हाल बेहाल
    उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ का कहर जारी है। बहगुल नदी उफान पर होने के कारण कई गांव जलमग्न हो गए। साथ ही कुछ लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। फर्रुखाबाद में रामगंगा और प्रयागराज, वाराणसी मिर्जापुर, कानपुर में गंगा नदी उफान पर हैं। राज्य में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

    बिहार में सैकड़ों गांव जलमग्न
    नेपाल में जारी बारिश और कोसी बराज को खोले जाने के बाद बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्‍य में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए।

    उत्तराखंड में कई मार्ग क्षतिग्रस्त
    उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। इससे गोमुख मार्ग कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के गंगोत्री पार्क प्रशासन ने लोगों के गोमुख जाने पर भी रोक लगा दी है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलन मस्क, बराक ओबामा सहित इन हस्तियों को ‘X’ पर सर्वाधिक फॉलो करती है दुनिया, यहां देखें टॉप 10 लिस्ट
    Next Article भारत ने पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार, तो PCB ने भी दी धमकी… ‘इस बार नहीं झुकेंगे’

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.