Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अलग सोच वाली पार्टी, इसे कांग्रेस की गलतियों से बचना चाहिए : गडकरी
    Headlines राजनीति

    भाजपा अलग सोच वाली पार्टी, इसे कांग्रेस की गलतियों से बचना चाहिए : गडकरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा अलग सोच वाली पार्टी, इसे कांग्रेस की गलतियों से बचना चाहिए : गडकरी

    पणजी:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलग सोच वाली पार्टी है और इसलिए वह बार-बार जनता का विश्वास जीत रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी को अतीत में कांग्रेस द्वारा की गई उन गलतियों को दोहराने से बचने को लेकर आगाह किया जिनकी वजह से उसे (कांग्रेस को) सत्ता से बाहर होना पड़ा।

     

     

    लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बहुमत प्राप्त नहीं कर पाने के करीब एक महीने बाद गडकरी ने कहा, “अगर हम वही करते रहेंगे जो कांग्रेस करती थी, तो उनके (सत्ता से) जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है।”

    साथ ही गडकरी ने जाति आधारित राजनीति के चलन की आलोचना की और कहा ”जो करेगा जात की बात उसे पड़ेगी कसके लात”।

    गडकरी पणजी के निकट भाजपा की गोवा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित अन्य नेता शामिल हुए।

    केंद्रीय मंत्री ने अपने 40 मिनट के भाषण में अपने गुरु और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की उस टिप्पणी कि ”भाजपा एक अलग सोच वाली पार्टी है” का उल्लेख किया।

     

     

     

    भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “आडवाणी जी कहा करते थे कि हम एक अलग सोच वाली पार्टी हैं। हमें यह समझना होगा कि हम अन्य पार्टियों से कितने भिन्न हैं।”

    नागपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि कांग्रेस की गलतियों के कारण जनता ने भाजपा को चुना। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी को वही गलतियां करने से बचने को लेकर आगाह किया।

    गडकरी ने कहा, “अगर हम वही गलतियां करते हैं तो उनके जाने और हमारे आने का कोई मतलब नहीं है।”

    उन्होंने कहा, “इसलिए, आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह पता होना चाहिए कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक सुधार लाने का एक साधन है।”

     

     

     

    गडकरी ने जोर देकर कहा, “हमें (भाजपा को) भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है और इसके लिए हमारे पास एक योजना होनी चाहिए।”

    महाराष्ट्र की राजनीति का जिक्र करते हुए गडकरी ने तर्क दिया कि उनके गृह राज्य में जाति के आधार पर राजनीति करने का चलन है।

    उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “मैंने इस चलन का अनुसरण नहीं करने का निर्णय किया है। मैंने लोगों से कहा है कि मैं जाति-आधारित राजनीति में नहीं पड़ूंगा। जो करेगा जात की बात, उसे पड़ेगी कसके लात।”

    गडकरी ने कहा कि एक व्यक्ति की पहचान उसके मूल्यों से होती है न कि उसकी जाति से।

    भाजपा की गोवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गडकरी ने बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं से हर निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने और संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह किया, ताकि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता बरकरार रख सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘संविधान हत्या दिवस’ यह याद दिलायेगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था: मोदी
    Next Article शिक्षा की रोशनी से झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने की मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.