झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्याय सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान ज़ाकिर नगर हुसैनी मोहल्ला रोड नंबर 19 बस्ती वासियों के बुलाने पर पहुंचे। अंसार खान बस्ती पहुंचने पर बस्ती वासियों ने रोड पर बहते हुए पानी को दिखाया और कहा काफी दिनों से सप्लाई पानी डैमेज हुआ है। जिससे पूरे रोड पर पानी बहता रहता है बच्चे बुजुर्ग लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। दूसरी और नाली जाम होने पर तमाम गंदा पानी रोड पर बहता रहता है।…
Author: Devanand Singh
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता जिला स्तरीय समारोह में होंगे मुख्य अतिथि गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह, सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता झंडोतोलन करेंगे। जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों…
तभी अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण सार्थक होगा….. जब हम “रामराज्य” के मूल आदर्शों को संरक्षित करें, अपने भीतर श्री राम को जागृत करें। “रामराज्य” की अवधारणा हमेशा भारत के आम लोगों के साथ गूंजती रही है। “रामराज्य” को आम तौर पर भगवान राम का शासन माना जाता है और अक्सर इसे प्रशासन का सबसे अचूक रूप माना जाता है। स्वतंत्रता के समय, यही अवधारणा महात्मा गांधी द्वारा गढ़ी गई थी जब वह भारतीयों द्वारा शासित भविष्य के भारत की कल्पना कर रहे थे। वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में बात कर रहे थे जहां शासक…
भारतीय समाज के जीवन में श्रीराम। -प्रियंका सौरभ भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के ऐसे वटवृक्ष हैं, जिनकी पावन छाया में मानव युग-युग तक जीवन की प्रेरणा और उपदेश लेता रहेगा। जब तक श्रीराम जन-जन के हृदय में जीवित हैं, तब तक भारतीय संस्कृति के मूल तत्व अजर-अमर रहेंगे। श्रीराम भारतीय जन-जीवन में धर्म भावना के प्रतीक हैं, श्रीराम धर्म के साक्षात् स्वरूप हैं, धर्म के किसी अंग को देखना है, तो राम का जीवन देखिये, आपको धर्म की असली पहचान हो जायेगी। वास्तव में हमें जब भी कोई काम करना हो तो हम भगवान राम…
‘इंडिया’ गठबंधन को लगा झटका: ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से 2024 से ठीक पहले ही ‘इंडिया गठबंधन’ को झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने हमारा प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. ममता बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. हमने जो प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने सभी टुकरा दिए. मेरा प्रस्ताव नहीं माना इसलिए अब…
शर्मनाक!मानवता धर्म विरोधी आचरण का प्रदर्शन ज्ञात हो कि बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक स्थित मां जगदम्बा मेडिकल स्टोर के सामने 22जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीराम आरती का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 21फीट के श्रीराम जी की तस्वीर का बैनर लगाया गया था उस मनोरम बैनर को 23जनवरी की रात में कुछेक घृणित मानसिकता वाले असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया है।। संलग्न तस्वीर में नजर आ रहा है उन घिनौने कृत्य वालों की करतूत स्थानीय प्रशासन से आयोजक “जन जागरण सेवा समिति”…
टाटा मुम्बई अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन (TMM) जो TCS द्वारा प्रति वर्ष मुंबई में यह मैराथन का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी अनेकों धावक हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष मुम्बई मैराथन में जमशेदपुर से JRR (JAMSHEDPUR ROAD RUNNER) के 14 धावकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जो (42.195) किलोमीटर का मैराथन 21 जनवरी 2024 को मुंबई में था! जमशेदपुर के सभी धावकों ने अपने-अपने कैटेगरी वर्ग में पुरस्कार प्राप्त किया! *हमसब भारतीय को इन धावकों पर गर्व है, क्योंकि इस मैराथन में देश ही नहीं विदेशों से भी अनेकों धावक भाग…
जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कहा कि स्व॰ श्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने सराहनीय काम किया है. यह एक साहसिक निर्णय है. मुझे कर्पूरी जी के साथ काम करने का मौक़ा मिला है. 1985 के विधानसभा चुनाव में जब बिहार में प्रतिपक्ष बुरी तरह हार गया तो विपक्ष के नेता के रूप में कर्पूरी जी ने चुनाव सुधार पर प्रतिवेदन तैयार करना के लिए 7 सदस्यीय समिति बनाया था, जिसमें उन्होंने मुझे भी रखा था. हालाँकि 1984 में मैं जनता पार्टी के बिहार प्रदेश महामंत्री पद से त्यागपत्र देकर राजनीति से…
ज़िला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर हुआ परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास सुंदर एवं खुबसूरत होगा परेड का आयोजन: जिला उपायुक्त पुलिस लाइन चाईबासा में आयोजित किया जएगा मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की…
बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत दिनदहाड़े सुबह बेला में चित्रगुप्त पूजा मैदान स्थित दिव्यांग लड़की के गले से सोना का चैन छिनताई की घटना एवं कुछ ही दूरी पर गणेश पूजा मैदान स्थित अजय चतुर्वेदी के यहां लगभग 5 लाख की जेवरात की चोरी की घटना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक शहीद मैदान में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी की निष्क्रियता, आए दिन लगातार चोरी, छिनताई, नशाखोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि बागबेड़ा थाना प्रभारी…
