मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित सभी खनन योजनाओं की जानकारी ली, अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। ★ पूर्व से आवंटित खनिज ब्लॉकों में जल्द से जल्द खनन कार्य प्रारंभ कराएं ★ फॉरेस्ट क्लीयरेंस के कार्य ससमय पूरा करें ★ विभाग द्वारा चिन्हित 10 विभिन्न खनन ब्लॉक को जल्द चालू करें — श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य…
Author: Devanand Singh
हेमंत सोरेन के आवास से धीरज साहू की BMW कार बरामद ,ईडी ने 10 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले आवास से ईडी को जो BMW कार मिली थी। वह कांग्रेस नेता धीरज साहू की मानेसर स्थित एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसकी जानकारी ईडी सूत्रों ने इंडिया टीवी को दी है। इस मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता धीरज साहू को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ताजा जानकारी के अनुसार, ईडी ने धीरज साहू को पूछताछ के लिए 10 फरवरी को बुलाया है। …
सुंदर नगर में एक अपराधी सुंदर नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पीछे का रहने वाला विधाता तंतुबाई इलाके के कारोबारियों और उद्यमियों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांग रहा था। वह अपनी थार गाड़ी से कारोबारी के पास जाता था और कार का शीशा नीचे कर हथियार लहराता था। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर सुंदरनगर के पोस्ट ऑफिस रोड से विधाता तंतुबाई को गिरफ्तार कर लिया है। साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि…
सरायकेला एसडीपीओ की कमान संभालने के बाद दिलीप खलको गुरुवार को आदित्यपुर थाना पहुंचे. जहां उन्होंने थाना के रूटीन कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विजन से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा बस इतना ही कहना है कि काम करके दिखाना है. इससे पूर्व काफी बातें हुई है. अब काम करने की बारी है. दरअसल ऐसा उन्होंने क्षेत्र में ब्राउन शुगर के बढ़ते प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा. श्री खलको ने बताया कि हर अधिकारियों का काम करने का अलग तरीका होता है,…
पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ ,कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ को बताया ‘काला टीका’ राज्यसभा में कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं। राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों के लिए आज राज्यसभा में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी भी राज्यसभा पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह की तारीफ की प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मुझे याद है जब वोटिंग…
लाल कृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, वर्षों बाद हुई मुलाकात पटना : बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं. इस दौरान नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा. दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत और मुलाकात हुई. इससे पहले बुधवार को नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह…
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य श्रीमती मालती गिलवा के नेतृत्व में चक्रधरपुर प्रखंड के होयो हातु पंचायत का दौरा किया गया पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत दौरा किया गया उनके साथ जिला के जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलवा एवं विधानसभा के विस्तारक उत्तम शर्मा भी थे श्रीमती गिलवाने होयो हातु के तीन सीमाना पर गंजू टोली में बैठक की और मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी ग्राम वासियों से कहीं की उसका लाभ उठाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही …
राहुल गांधी का दावा- ‘पीएम मोदी का जन्म ओबीसी परिवार में नहीं हुआ’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ और वह खुद को ओबीसी बताकर लोगों को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि पीएम मोदी जनरल कास्ट में पैदा हुआ थे लेकिन भाजपा वाले यह कहकर बेवकूफ बनाते हैं कि प्रधानमंत्री का जन्म ओबीसी परिवार में हुआ है। ओबीसी बताकर…
राज्य भर मे इन दिनों फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके तहत गुरुवार कों जागरूकता हेतु 10 जागरूकता रथ कों जिला मुख्यालय से रवाना किया गया, जहाँ जिले के सिविल सर्जन मौजूद रहे. बता दें 10 फ़रवरी कों बूथ लगाकर तथा 11 से 25 फ़रवरी तक डोर टू डोर अभियान चलाकर सभी कों फाइलेरिया की दवाई उपलब्ध करवाई जाएगी, पूर्वी सिंघभूम जिले मे कुल 19 लाख 55 हजार लोगों कों फाइलेरिया की दवाई दी जानी है, जागरूकता रथ के अलावे बड़ी संख्या मे एनसीसी कैडेटस के द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसे…
भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘रेपो रेट’ में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई को दायरे में लाने की कोशिश भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट की दरों को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है. यह लगातार छठी बार है जब आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके साथ-साथ आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई को कम करना हमारी प्राथमिकता रहेगी. आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि मेक्रोइकोनॉमिक और आर्थिक बदलावों के विस्तृत आकलन के बाद…
