Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुरुडीह के देवेन मार्डी की चेन्नई में मौत
    Breaking News झारखंड

    बुरुडीह के देवेन मार्डी की चेन्नई में मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बुरुडीह के देवेन मार्डी की चेन्नई में मौत

    *झारखंड में रोजगार नही मिला तो करना पड़ा था पलायन
    * शोक संतप्त परिवार से मिली जिप सदस्य देवयानी मुर्मू

    तमिलनाडु काम करने गए कालचीति पंचायत अन्तर्गत बुरुडीह गाँव निवासी देवेन मारडी(34) की मौत हो गई है.ग्रामीणों की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू बुरुडीह गाँव पहुँचे तथा ग्राम प्रधान श्याम मुर्मू व मृतक की पत्नी सादरी मारडी से मामले की जानकारी ली.इस घटना से मृतक की पत्नी सादरी मारडी, पुत्र फुरला मारडी(10), पुत्री अर्पिता मारडी (8),पुत्र अजित मारडी (2) पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की पत्नी ने जिला परिषद सदस्य को बताया कि उनका पति पिछले तीन साल से तमिलनाडु के मुलाई बोरवेल्स कंपनी में काम कर रहे थे.

     

     

    इस बार घर आने के बाद काम पर नहीं लौटना चाहता था. लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई काम नहीं मिलने के कारण 5 अगस्त को तमिलनाडु वापस लौटा था.इसी बीच अचानक उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया.अजीबोगरीब हरकत करने लगा.इसे देखते हुए उनके दोस्तों को वापस घर पहुँचा देने का आग्रह किया.

     

    बहुत मुश्किल से उनके दोस्तों ने गंभीर अवस्था में वापस घर लाया.परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे.लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया.जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.उन्होंने कम्पनी के मालिक से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया.

     

     

    श्रीमती मुर्मू ने इस घटना पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार दिलाने में विफल साबित हुई है.सरकार के पास प्रवासी मजदूरों का कोई आंकड़ा नहीं है.दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए जाने वाले युवा या तो जान गवां रहे है या फिर लापता हो रहे है.आदिवासी-मूलवासी युवकों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है.*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में रक्षा बंधन के लिए राखियों से सज गए बाजार
    Next Article चाकुलिया में हाथी ने वृद्धा को पटक कर मार डाला

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.