अबू धाबी में पीएम मोदी के लिए उमड़ा प्यार, ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के लिए रिजस्ट्रेशन 65000 के पार अबू धाबी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लोग बेताब हैं। इसका गवाह बनेगा ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम जिसको अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है और इसके लिए 65000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इंडियन पीपल फोरम के अध्यक्ष और ‘अहलान मोदी’ पहल के नेता जितेंद्र वैद्य ने इस आयोजन की अनूठी प्रकृति के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया। “यह एक बहुत ही अनोखा प्रकार का आयोजन है क्योंकि इस आयोजन को आयोजित करने वाला कोई एक संगठन नहीं…
Author: Devanand Singh
किसान-पुलिस में संघर्ष, पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े पंजाब से किसान मंगलवार 13 फरवरी को दिल्ली चलो मार्च के लिए निकल चुके हैं. दिल्ली के आसपास के बॉर्डर पर किसानों को रोकने के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोडऩे की कोशिश गई तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे. हरियाणा में कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की. पंजाब के एक किसान ने बताया कि हम सुई से हथौड़ा तक सब लेकर चले हैं.…
गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम पलामूः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में बुधवार से शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ से होते हुए राहुल गांधी गढ़वा के गोदरमना से झारखंड के इलाके में दाखिल होंगे. गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो है जबकि पलामू के बिश्रामपुर के बी मोड़ में जनसभा का आयोजन किया गया है पलामू में रोड शो करेंगे राहुल बता दें कि बुधवार की रात में राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार प्रखंड में पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे.…
“महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर निर्भर करती है ” जुगसलाई स्थित ग्राहक पंचायत कार्यालय में स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक संपन्न। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक आज जुगसलाई स्थित ग्राहक पंचायत के कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्राहक गीत प्रस्तुत किया रीना पारिजात जी ने। स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश करते हुए साहित्यकार सुष्मिता मिश्रा जी ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर टिकी होती है…
किसानों के समर्थन में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र के अनुरोध को किया खारिज दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बवाना स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने के केंद्र के अनुरोध को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि किसानों की मांगें वास्तविक हैं. अनुरोध को ठुकराते हुए दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, किसानों की मांगें वास्तविक हैं और शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. इसलिए, किसानों को गिरफ्तार करना गलत है. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहिए और उनकी वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने…
खिल गया दिग दिगंत आ गया ऋतुराज बसंत। प्रकृति ने ली अंगड़ाई, खिल गया दिग दिगंत।। भाव नए जन्मे मन में, उल्लास भरा जीवन में। प्रकृति में नव सृजन का, दौर चला है तुरंत। खिल गया दिग दिगंत।। कूकू करती काली कोयल, नव तरुपल्लव नए फल। हरियाली दिखती चहुंओर, पतझड़ का हो गया अंत। खिल गया दिग दिगंत।। बहकी हवाएं छाई, मस्ती की बहार आई। झूम रही कली-कली खुशबू हुई अनंत। खिल गया दिग दिगंत।। सोए सपने सजाने, कामनाओं को जगाने। आज कोंपले कर रही, पतझड़ से भिड़ंत। खिल गया दिग दिगंत।। -डॉ. सत्यवान सौरभ
खेलों और धार्मिक आस्था का संगम बड़वा का बाबा रामदेव मेला भिवानी के गाँव बड़वा में लगने वाले बाबा रामदेव के मेले में हर वर्ष हजारों धर्म-प्रेमी बाबा रामदेव महाराज के दर्शन के लिए आते हैं। मेले में तरह-तरह की दुकानें सजाई जाती है। अनेक प्रकार के झूले और खेलों का आयोजन किया जाता है। शुरुआती दौर में मेले में ऊंटों का नृत्य और दौड़ आकर्षण का केंद्र बनते थे। वर्ष 1994 से यहां बाबा रामदेव मेला समिति मेले का आयोजन करवाती आ रही है। शुरुआती खेल प्रतियोगिताओ में ऊंटों की दौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र होती थी…
‘अर्पण’ द्वारा जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु एवं बेटी की शादी हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा एक जरुरतमंद परिवार में श्राद्धकर्म हेतु एवं एक परिवार में बेटी की शादी हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। संस्था द्वारा पिछले 9 वर्षों से यह सेवा जारी है। इस दौरान संस्था द्वारा किए गए सेवा कार्यों में जरुरतमंद परिवार का कभी भी उल्लेख नहीं किया गया। संस्था द्वारा प्रत्येक माह एक दर्जन से भी अधिक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में महिने तक का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन नेक…
जमशेदपुर मे सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया साथ ही एक मांग पत्र जिले मे उपायुक्त कों सौंपा. इन्होने कहा की टाटा कंपनी प्रबंधन की इकाई जुस्को के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लगातार बाजारों कों समाप्त कर दुकानदारों कों उजाड़ा जा रहा है, कई वर्षो पुराने सड़कों कों बंद कर रसूकदारों कों खुश किया जा रहा है, बच्चों के खेलने के वर्षो पुराने मैदानो कों पार्क बनाने के नाम पर घेराबंदी की जा रहीं है, इन्होने कहा की किसी भी हाल मे अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा,…
पीएम मोदी आज UAE के लिए रवाना, अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी आज दो दिवसीय यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूएई यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से “बेहद महत्वपूर्ण” बताते हुए उम्मीद जताई कि यह सामरिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी. अलशाली ने कहा, “यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण…
