Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रावलपिंडी: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को पहली बार हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रावलपिंडी: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को पहली बार हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रावलपिंडी: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को पहली बार हराया
    रावलपिंडी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करके 2001 से चले आ रहे सूखे को खत्म कर दिया है. रविवार 25 अगस्त को पहले टेस्ट के 5वें दिन पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच जीत दर्ज की है. पहली इनिंग में पाकिस्तान ने 448 रन बनाए थे. वहीं, बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बनाकर 117 रनों की लीड ले ली. दूसरी इनिंग में पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ही ऑल आउट हो गई. वहीं, बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए 30 रन बनाकर पाकिस्तान को उसी के घर में 21 साल बाद हरा दिया.

     

     

    इससे पहले बांग्लादेश के और पाकिस्तान के बीच हुए 13 टेस्ट मुकाबले में 12 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी. एक मुकाबला ड्रा रहा था. 14वें टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने इतिहास को बदलते हुए ऐतिहासक जीत दर्ज करके पाकिस्तान पर जीत का खाता खोल दिया. पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने शतकीय पारी खेली थी. शकील ने 261 गेंदों पर 141 तो रिजवान ने 239 गेंदों पर नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी. इसकी बदलौत पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 448 रन बनाए थे. पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 2-2 विकेट तो मेंहरदी हसन और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट चटकाए थे.

     

     

    पाकिस्तान की पहली पारी के 448 रनों के जवाब मे बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रन बना दिए. पहली पारी में बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहमान ने 191 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा शदमन इस्लाम ने 93, मेंहदी हसन ने 77, लिटन दास ने 56 और मोइनुल ने 50 रनों की पारी खेली थी. इन पारियों की बदलौत बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 565 रन बनाए. इस तरह बांग्लादेश ने 117 रनों की लीड बना ली. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने 3 तो शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सैम अयूब ने 1 विकेट चटकाए.

     

     

    दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रनों पर धाराशायी हो गई. दूसरी पारी में रिजवान ने 51 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेंहदी हसन ने 4 विकेट चटकाए. शाकिब अल हसन ने 3 विकेट चटकाए. जबकि, नहीद राणा, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद ने 1-1 विकेट लिए. बांग्लादेश ने 30 रनों के टारगेट को बड़े ही आराम से हासिल कर लिया. और इस तरह बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर अपनी पहली जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक बार फिर जिम जाने पर विचार कर रही हैं परिणीति चोपड़ा
    Next Article महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.