जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटी के बीच में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से किए गए हमले में दूसरे पक्ष में गर्भवती महिला सहित 9 लोग घायल हो गए. जोन नंबर 8 सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर सभी हर्सोल्लास के साथ बारीडीह बस्ती भोजपुर नदी घाट पहुंचे थे. वहां पूर्व से बारीडीह बस्ती हरि मंदिर पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे. जब लोग पहुंचे और अपने मूर्ति रहित वाहन को खड़ा किया,…
Author: Devanand Singh
आदित्यपुर – किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त आस्था ग्रुप का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वाटरमार्क देगा जिले को एक नई पहचान *सभी आवश्यक क्लीयरेंस और सभी संबद्ध विभागों द्वारा मान्यता प्राप्त करने के बाद ही इस प्रोजेक्ट को शुरुआत से ही खरीददारों का समर्थन मिल रहा है। साढ़े सात एकड़ में विस्तृत आदित्यपुर – गमहरिया क्षेत्र की आवासीय परियोजना वाटरमार्क अपने लॉन्चिंग के साथ ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रोजेक्ट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोगों ने दुर्भावना से प्रेरित होकर डेवलपर्स को परेशान करने की कोशिश भी की लेकिन विभागीय सर्वे…
एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 60 की उम्र में ली अंतिम सांस नई दिल्ली: अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है. 60 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे. अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रहे और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते रहे. ऋतुराज को 19 फरवरी को कार्डियक…
सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ का ऐलान चंडीगढ़ : ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन में भाग ले रहे किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है और उन्होंने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी कूच करने की घोषणा की. किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने हरियाणा से लगे पंजाब के शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा, ‘हम सरकार…
अफगानिस्तान: नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से भारी तबाही, 25 की मौत, कई घायल नई दिल्ली: अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन से 25 लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हुए हैं. सोमवार को अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बड़े भूस्खलन के बाद कम से कम 25 लोगों की जान चली गई. मंत्रालय के सूचना और संचार प्रमुख मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने हाल ही में एक बयान में ऐलान किया है कि नूरगाराम जिले के “नकराह” गांव में हाल में ही बरसात की वजह से पहाड़ खिसकने से कई लोगों की मौत हो गई. उन्होंने…
मधुआबेड़ा धीवर डोला में चापाकल खराब बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा धीवर डोला मे करीब दो महीने से चापाकल खराब है ।महिलाओं का कहना है कि सुबह पानी से काम शुरू होता है रात पानी के साथ काम समाप्त होता है। गर्मी में पानी की किल्लत सबसे बड़ी समस्या बन कर खड़ी है। कोई जनप्रतिनिधि समस्या को अवगत कराया गया है अभी तक कोई व्यवस्था नहीं कराया गया जिसके लिए आज सरकार के ग्रामीण विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर मालति बेरा,सारथी रानी बेरा,बुलु बेरा,भूटली बेरा,तारा बेरा,बेबी बेरा,सुलता मुण्डा,सोमवारी बेरा मकरी मुण्डा,श्रीमती…
साकची गुरुद्वारा में 25 फरवरी को होगा दस्तार मुकाबला युवाओं में दस्तार की महत्ता और पंजाबी विरसे को बढ़ावा देना उद्देश्य: सन्नी आगामी 25 फरवरी को साकची गुरुद्वारा परिसर में उन्नत सिख संस्कृति और अमीर पंजाबी विरसे की झलक दिखेगी जब शहर के युवा, बच्चे और वयस्क, सिखों की पहचान दस्तार को ख़ूबसूरती से बांधने के मुकाबले में प्रतिभागी बन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सन्नी भांगड़ा ग्रुप और रॉयल डेकॉर के संयुक्त तत्वावधान में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से बड़े पैमाने पर युवा और बच्चों के लिए दस्तार सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 25 फरवरी…
योद्धा का आया दमदार टीजर, बंदूक लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का धांसू अवतार सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘योद्धा’ के बारे में लंबे समय से बहुत चर्चा हो रही है। हाल ही में दुबई में फिल्म का पोस्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया था, जिससे लोगों की ध्यान बढ़ा। अब फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाथों में बंदूक लेकर आतंकियों के साथ दिखाया गया है। वे एक दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों को उत्साहित कर रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने…
टाटानगर स्टेशन से 1332 रामभक्तों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन, सांसद विद्युत महतो ने दिखाई हरी झंडी, जय श्री राम के उद्घोष से स्टेशन परिसर हुआ राममय, मौजूद रहे सैकड़ों कार्यकर्ता ● हजारों रामभक्तों के संग पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा भी अयोध्याधाम यात्रा के लिए हुए रवाना। जमशेदपुर। श्री रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी निमित्त, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम जाने वाली…
गुना. एमपी के गुना शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह में आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. हादसे में वर और वधु पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. दो लोग गंभीर हैं, जिन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शहर कस्तूरी गार्डन में अग्रवाल परिवार की बेटी की शादी थी. पुरानी गल्ला मंडी की रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के बेटी की शादी थी. शनिवार को वर और वधु पक्ष के लोग मैरिज गार्डन पहुंच गए थे. आज शाम को शादी…
