Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में गांव में खाली पड़े पांच घरों में आगजनी, संदिग्ध उग्रवादियों का पीछा किया गया: पुलिस
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मणिपुर में गांव में खाली पड़े पांच घरों में आगजनी, संदिग्ध उग्रवादियों का पीछा किया गया: पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर में गांव में खाली पड़े पांच घरों में आगजनी, संदिग्ध उग्रवादियों का पीछा किया गया: पुलिस

    इंफाल:  मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक गांव में खाली पड़े पांच घरों में संदिग्ध उग्रवादियों ने आग लगा दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर से ही उग्रवादी ऊंची पर्वतीय चोटियों से निचले, घाटी के कौत्रुक एवं पास के कदंगबंद में लगातार गोलीबारी कर रहे थे और कौत्रुक गांव के बाहरी इलाके तक पहुंचने में सफल रहे थे।

     

     

    पुलिस के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उग्रवादियों ने खाली पड़े पांच घरों में आग लगा दी। रविवार को दोपहर ढाई बजे शुरू हुई गोलीबारी और बम हमले के बाद निवासी अपने मकान छोड़कर चले गए थे। रविवार रात सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया।’’

    संदिग्ध उग्रवादियों ने एक सितंबर को क्षेत्र में लोगों पर हमला शुरू किया था जिसमें एक महिला समेत दो लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

    पिछले साल मई में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कौत्रुक में कई हमले हुए हैं। कौत्रुक राजधानी इंफाल से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    पुलिस ने बताया कि रविवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले के कारण निवासियों के बीच दहशत फैल गई, जिसकी वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी।

    मणिपुर पुलिस ने दावा किया कि हमले में रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।

     

     

     

    बंदूक एवं बम हमले के बारे में एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘इंफाल पश्चिम के कौत्रुक में एक अभूतपूर्व हमले में कथित उग्रवादियों ने उच्च तकनीक वाले ड्रोन का उपयोग कर कई आरपीजी दागे, जबकि ड्रोन बमों का इस्तेमाल आम तौर पर सामान्य युद्ध में किया जाता रहा है। सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाने के उद्देश्य से विस्फोटकों के इस्तेमाल के लिए ड्रोन की यह हालिया तैनाती उग्रवादियों की ताकत में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाती है।’’

    बयान में कहा गया है कि तकनीकी विशेषज्ञता वाले उच्च प्रशिक्षित पेशेवरों की संलिप्तता एवं सहयोग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

     

     

     

    बयान के अनुसार, ‘‘अधिकारी स्थिति पर करीब से निगरानी कर रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।’’

    राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    बयान में कहा गया है, ‘‘किसी भी विरोधी, शत्रुतापूर्ण तत्व को बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में स्वाभिमान यात्रा 22 सितंबर को 
    Next Article मेरी फिल्म पर ‘इमरजेंसी’ लगा दी गई है: कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी पर कहा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.