इंडिया की मेगा रैली, दिल्ली से पूरे देश में विपक्ष देगा एकजुटता का संदेश, आतिशी बोलीं-हम सब एक हैं नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित मेगा रैली के बहाने एक बार फिर विपक्षी नेता अपनी एकजुटता का संदेश देश की राजधानी से देंगे. 31 मार्च को होने वाली इस रैली की तैयारियों की कमान संभाली आप नेता आतिशी ने कहा कि विपक्षी आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में है. हम पूरी तरह से एकसाथ हैं. अरविंद की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस के बड़े नेता साथ मौजूद आतिशी…
Author: Devanand Singh
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए भाजपा ने इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी बनाई है. इस कमेटी में कौन-कौन नेता हैं इसका ऐलान शनिवार को किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष हैं. भाजपा इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी में ये नेता हैं शामिल 1- राजनाथ सिंह, चेयरमैन, उत्तर प्रदेश 2- निर्मला सीतारमण, संयोजक, तमिलनाडु 3- पीयूष गोयल, सह-संयोजक, महाराष्ट्र 4-अर्जुन मुंडा, सदस्य, झारखंड 5- भूपेंद्र यादव, सदस्य, राजस्थान 6- अर्जुन राम मेघवाल, सदस्य, राजस्थान 7- किरेन…
कल्पना सोरेन ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली में होंगी शामिल नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से शनिवार को मुलाकात की। बता दें, हेमंत सोरेन को भी ईडी ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया है। वहीं सीएम केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में हैं। कल्पना सोरेन दिल्ली में सीएम आवास पर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिली। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया। बता दें, सीएम केजरीवाल…
महाराष्ट्र में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फडणवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हूं’ भगवा पार्टी में शामिल होने के…
JAMSHEDPUR :अपराधियों पर नकेल कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस एक तरफ जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम है दूसरी तरफ अपराधियों पर नकेल कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस के साथ राहगीर बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के समीप की है. जहां रॉंग साइड से वाहन लेकर प्रवेश करने के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर वाहन मालिक ट्रैफिक पुलिस से ही उलझ पड़े और काफी हो- हंगामा खड़ा कर दिया, हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए…
जमशेदपुर की महिला की कांडड़बेड़ा में गोली मार की गई हत्या की घटना के मामले भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सीटी एसपी से मिला. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला के एसपी से मिला और कल संध्या को घटित घटना जमशेदपुर सोनारी निवासी व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल को कांडरबेड़ा हाईवे पर गोली मारकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. भाजमो नेताओं ने कहा…
JAMSHEDPUR :ज्योति अग्रवाल की हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज मे आक्रोश,एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी को जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की शुक्रवार की शाम सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा चौक के समीप कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज मे आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी से मुलाकात कर मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है. इससे पूर्व चेंबर भवन में एक…
बारीडीह बजरंग चौक से राम मंदिर का दर्शन करने सिदगोड़ा के दो युवक साइकिल से अयोध्या के लिए होंगे रवाना जमशेदपुर: सिदगोड़ा के दो युवक माही कुमार और यश मुखी साइकिल से अयोध्या जाएंगे. यह दोनों युवक अयोध्या जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का दर्शन करेंगे. दोनों रामभक्त दो अप्रैल को बारीडीह बजरंग चौक से रवाना होंगे. उन्होंने बताया कि वह 2 अप्रैल को बारीडीह बजरंग चौक से रवाना होंगे। माही कुमार ने बताया कि अयोध्या धाम तक उनकी यात्रा 820 किलोमीटर की होगी. उन्होंने बताया कि जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ…
कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न, परिवार ने कहा- पूरे बिहार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण पटना: जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार, उनके अनुयायी और पूरे बिहार के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनको देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है. मृत्यु के 36 साल बाद उनको केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का फैसला लिया है. जननायक को भारत रत्न मिलने से बिहारवासी फूले नहीं समा रहे हैं. 23 जनवरी की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ही उनको सर्वोच्च सम्मान दिए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा…
शराब घोटाले मामले में AAP के एक और नेता कैलाश गहलोत को ईडी ने भेजा समन, आज पूछताछ के लिए बुलाया नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ईडी ने तलब किया है. शनिवार को ईडी कैलाश गहलोत से पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी के मुताबिक, कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था और ये मसौदा साउथ ग्रुप को लीक किया गया था. …
