लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26अप्रैल को होना तय है. पूरे देश के 88लोकसभा क्षेत्र सहित बिहार के 5 लोकसभा क्षेत्र में इस दिन मतदान प्रक्रिया संपन्न होगा.26अप्रैल को भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और बांका में मतदान होगा. कल यानी बुधवार 24अप्रैल को शाम पांच बजे प्रचार कार्य समाप्त हो जायेगा. कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी बिहार के भागलपुर में चुनाव प्रचार का श्री गणेश करेंगे. इन पांचों सीटों में पूर्णिया सबसे ज्यादा हाॅट सीट है वहीं किशनगंज को छोड़कर 39सीट पिछ्ले लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के…
Author: Devanand Singh
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर सोना देवी यूनिवर्सिटी में शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई आगामी 25 मई के लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन गंभीर है इसी कड़ी में बुधवार को सोना देवी यूनिवर्सिटी में शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई इस मौके पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद महतो और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यूनिका शर्मा उपस्थित थे अपने संबोधन में उन्होंने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों से 25 मई के दिन लोकसभा चुनाव…
बिश्केक (किर्गिस्तान). भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत वापसी करते हुए भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में दमदार प्रदर्शन के बूते महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया. अंशु मलिक (57 किग्रा) और अंडर-23 विश्व चैम्पियन रीतिका (76 किग्रा) ने भी मजबूत प्रदर्शन से फाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया. भारत ने अब पेरिस ओलंपिक के लिए चार कोटे हासिल…
चुनाव प्रचार के पहले मंदिर में पूजा-पाठ उसके बाद दो करोड़ रुपए की रेंज रोवर गाड़ी और उसके साथ-साथ लगभग एक सौ लग्जरी गाड़ियों का काफिला ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक मंच के प्रमुख रहे उपेंद्र कुशवाहा के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार बनाकर भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी पार्टी के लिए गले की हड्डी बन गए हैं। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह चुनाव प्रचार का आगाज किया। आरा से सीधे काराकाट के दनवार गांव पहुंचकर ठाकुरवाड़ी में पूजा-पाठ…
रामनवमी महोत्सव में जिला प्रशासन का सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए दिया धन्यवाद-अरूण सिंह जमशेदपुर में विगत दिनों सम्पन हुए रामनवमी महापर्व जिस में लगभग 175 रामनवमी अखाड़ा ने हिस्सा लिया एवं लाखों भक्त इस पर्व में शामिल हुए।यह पर्व बड़े धूम-धाम एंव शान्ति पूर्ण संपन्न हुआ। इसके लिए आज जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन अधिकारियों से मुलाकत कर दिया धन्यवाद। जमशेदपुर की जिला प्रसाशन उपायुक्त महोदय श्रीमान अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस ने बेहतर काम किया।ज़िला प्रसाशन ने बेहतर घाट बनवाए,सड़कों की उत्तम…
भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने जनसंपर्क अभियान चला कर मांगा समर्थन राजद छोड़कर दर्जनों भर कार्यकर्त्ता भाजपा परिवार में शामिल हुआ कान्हाचट्टी। चतरा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने प्रतापपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में उन्होंने ग्रामीणों से मिल कर भाजपा के निति सिद्धांत से अवगत कराया. प्रत्याशी श्री सिंह ने नावाडीह ,गेरूआ, करिहारा ,घोड़दौड़, सलेमपुर, चंद्री, मोहन पुर कल्याणपुर, गीधा, महमकमपुर ,धुज्जी, टण्डवा ,पथरा , सहित अन्य टोला में जनसंपर्क अभियान चला कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. श्री सिंह ने कहा कि भाजपा…
जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो ऐसे साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जो साइबर अपराध के जरिए लोगों को झांसी में लेकर वो एप मोबाइल में डाउनलोड कराकर उनके अकाउंट से पैसा हैक कर गिफ्ट कार्ड के माध्यम से ठगी करते थे। जामताड़ा साइबर थाना में आज डीएसपी अशोक कुमार राम ने संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर पुलिस ने जिले के जामताड़ा थाना और नारायणपुर थाना इलाके से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी पूर्व में भी कई साइबर अपराधों में लिप्त रहा है…
समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला नें किया रवाना जागरूकता रथ के माध्यम से सभी प्रखंड के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहो, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ऑडियो/वीडियो प्रसारित कर लोगो को मतदान के प्रति किया जायेगा जागरूक- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सरायकेला-खरसावां:- समाहरणालय परिसर से आज निर्वाची निबंधक पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव ने टीवी स्क्रीन, वी आर यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वाहन जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों को ऑडियो – वीडियो…
जेवीसी का सबसे युवा एसडीपी रक्तवीर योद्धा का खिताब अपने नाम किया 23 बर्षीय श्रीदीप साहा. जिस तरह से भीषण तपती गर्मी के बीच रक्त की कमी देखा जा रहा. इसके बावजूद अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर भी निभा रहा मानव प्रेम के तहत मानविक दायित्व. आज इसी कड़ी में जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सबसे युवा रक्तवीर योद्धा अपना पहला एसडीपी रक्तदान करते हुए 5 बां स्वैच्छिक रक्तदान को पुरा किया. रक्तदान करते समय श्रीदीप साहा को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर सबसे युवा…
जम्को गुरुद्वारा के सामने जेम्को मैदान वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम को बस्ती वासियों ने किया विरोध। टेल्को क्षेत्र के जम्को मैदान के गुरुद्वारा के सामने वाले गेट को बंद करने आई टाटा प्रबंधन की टीम को बस्ती वासियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन। बस्ती वासियों का कहना है की इस जेम्को मैदान में बहुत सारे सामाजिक वह सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सुबह-शाम इसमें बस्ती वासी मॉर्निंग वॉक करते आ रहे हैं बच्चे इस मैदान में सुबह-शाम खेलते हैं और अगर मैदान टाटा प्रबंधन अपने अंदर ले लेगी तो छोटे-छोटे बच्चे कहां खेलने…
