पप्पू यादव ने एनडीए गठबंधन पर जमकर बरसे ,बोले ‘निशिकांत दुबे सबसे बड़े बहुरूपिया नेता है’ जेएमएम केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के साथ पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर एनडीए गठबंधन पर जमकर बरसे पप्पू यादव ने कहा गोड्डा के वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे सबसे बहुरूपिया नेता है सदन में सिर्फ अंबानी और अडानी की फायदा पहुंचाने की बात करता है इस बार इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से देश में सरकार बनाने जा रही है और देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और स्वीकार भी किया है …
Author: Devanand Singh
‘इंडिया’ गठबंधन को मिलेगा स्पष्ट जनादेश: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसने इस लोकसभा चुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए ‘न्याय’ के आधार पर वोट मांगे, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मंदिर, मटन, मंगलसूत्र और मुजरे’ के नाम पर प्रचार किया और यही कारण है कि ‘इंडिया’ गठबंधन को स्पष्ट एवं निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है। पार्टी ने ‘भाग मोदी भाग’ शीर्षक वाली एक पुस्तिका भी जारी की, जिसमें उन 272 सवालों का उल्लेख है, जो उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 72 दिनों में पूछे हैं। …
मतगणना के दिन भाजपा के झूठ और ‘एक्जिट पोल’ से सावधान-सतर्क रहें: अखिलेश लखनऊ: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि झूठ फैलाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि आप लोग किसी भी ‘भाजपाई‘ ‘एग्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से सतर्क रहें। सपा प्रमुख अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच…
जेम्को ग्राउंड में चौथे दिन भी लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर जमशेदपुर वन अधिकारी को सूचित किया – करनदीप सिंह। टेल्को क्षेत्र के जम्को ग्राउंड में मिश्रा बागान के तरफ 40 सालों से जो पेड़ लगे थे उसको ठीक चौथे दिन भी प्रबंधन द्वारा काटा जा रहा। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की हमारे क्षेत्र में पेड़ों की लगातार आज चौथे दिन भी कटाई चल रही है जिसकी वजह से सभी क्षेत्रवासी बहुत परेशान है वहीं उन्होंने बताया की पेड़ों कटाई से क्षेत्र में बहुत बुरा हाल है। इस विषय में उन्होंने आज…
झारखंड: बिजली तार और टावर के दुश्मन बने एक गैंग के चार सदस्य,पुलिस ने किया गिरफ्तार झारखंड ऊर्जा संचयन निगम की ओर से जैनामोड से चंदनकियारी के बीच बिछाए जा रहे 125 के केवीए के बिजली तार और टावर के दुश्मन बने एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के लिए काल साबित हो रहे इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया तो इन्हें जबरदस्त झटका लगा है। दरअसल ये सभी अपराधकमी जैनामोड से चंदनक्यारी के बीच बिछाए जा रहे 125 केविए के बिजली के…
कड़ी सुरक्षा में रवाना हो रहीं पोलिंग पार्टियां,कल होगा चुनाव पाकुड़,महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा के 1014 मतदान केंद्रों में होगा चुनाव पाकुड़: लोकसभा के सातवें व अंतिम चरण के मतदान के लिए पाकुड़ स्थित समाहरणालय परिसर से शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरु हो चुकी है। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी के बाद भी परिसर में मतदान कर्मियों का मेला लगा है।पोलिंग पार्टियों के लिए विधानसभा क्षेत्र वार काउंटर बनाए गए हैं। जिले के तीनों विधानसभा पाकुड़, महेशपुर और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। वहां से मतदान कर्मी अपनी…
JAMSHEDPUR :अनियंत्रित ट्रक ने कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर महिला को कुचला कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुडदा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क से उतरकर एक कच्चा मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया । घर के बाहर दातुन कर रही महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। ट्रक चालक को झपकी आने से ही यह दुघर्टना घटी। इसके बाद चालक ने तेजी से भगाते हुए ट्रक को बांदोवान की ओर ले भागा। समाजसेवी अबोध कालिंदी ने एक वाहन की व्यवस्था कर के गंभीर रूप से घायल महिला आन्ना महतो (29 वर्ष) को…
आदित्यपुर थाना रोड में लगने वाले जाम के खिलाफ थानेदार ने चलाया अभियान आदित्यपुर थाना रोड में लगने वाले जाम के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ अदित्यपुर के थानेदार भी मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना रोड के किनारे दुकान लगानेवालों को सख्त चेतावनी देते हुए अपने- अपने दुकानों को सड़क से हटाने का निर्देश दिया. ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि फिर भी गंभीरता नहीं दिखाएंगे तो आगे इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इनकी वजह से थाना, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-…
अमित शाह ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में की पूजा तिरुपति: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ सुबह करीब आठ बजे मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘‘ मंदिर के पुजारियों ने शाह को आशीर्वाद दिया और उन्हें डायरी, आयुर्वेदिक उत्पाद, लड्डू और अन्य चीजें उपहार में दीं।’’ शाह ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में कोट्टई भैरव…
सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकवादियों की तलाश शुरू की पुंछ: सुरक्षा बलों और पुलिस ने संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की खबरें मिलने के बाद शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जिले के डेरा की गली-बफलियाज इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में करीब तीन हथियारबंद लोगों को देखा गया और संदिग्ध आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच संक्षिप्त गोलीबारी हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिन्हित स्थान के आसपास के पूरे क्षेत्र की…
