Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरसोल थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,यात्री बस से 8 किलो गांजा के साथ कंडक्टर गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर

    बरसोल थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,यात्री बस से 8 किलो गांजा के साथ कंडक्टर गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बरसोल थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता,यात्री बस से 8 किलो गांजा के साथ कंडक्टर गिरफ्तार

    जमशेदपुर के बरसोल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक यात्री बस से पुलिस ने 8 किलो गांजा बरामद किया है. जिसका अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंका जा रहा है.

     

    ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से पश्चिम बंगाल जाने वाले एक यात्री बस में गांजे का खेप जा रहा है. उसके बाद एक टीम का गठन किया गया.

     

     

    मगर बस के चालक को इसकी भनक लग गई उसने कच्चे रास्ते से बस को ले जाने का प्रयास किया मगर पुलिस की सक्रियता से बरसोल थाना क्षेत्र में यात्री बस को घर दबोचा गया. तलाशी लेने पर उसमें से 8 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि बस के कंडक्टर के मिली भगत से ही गांजा का कारोबार चल रहा था. कंडक्टर जयंत दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि नशा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

     

     

    वहीं पड़ोसी जिला सरायकेला के आदित्यपुर से ब्राउन शुगर का कारोबार समाप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस भी इसी प्रयास में है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जमशेदपुर में भी स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. जल्द ही जमशेदपुर भी नशा मुक्त जिला होगा इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे
    Next Article श्री शनि देव ने भावना सम्मान से आनंद मार्ग के गौरंग दत्त को किया सम्मानित

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.