पाकिस्तान में ‘आईईडी’ विस्फोट में चार सैनिकों की मौत, तीन घायल पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक ‘आईईडी’ विस्फोट में सेना के कम से कम चार जवान मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम हुई जब सुरक्षाबल देश के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सरा बंग्ला और तारखानन इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि ‘आईईडी’ से किए गए विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के कम से कम चार जवानों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को…
Author: Devanand Singh
चार घंटों में पंजाब में 23.91 फीसदी और चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत मतदान चंडीगढ़: पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक शुरुआती चार घंटों में 23.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए 25.03 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से बठिंडा में 26.56 प्रतिशत और संगरूर में 26.26 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 20.17…
तेलंगाना में भेड़ वितरण योजना घोटाले में दो अधिकारी गिरफ्तार हैदराबाद: तेलंगाना के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्ववर्ती भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार के दौरान भेड़ वितरण योजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तत्कालीन पशुपालन मंत्री के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) और एक अन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि तेलंगाना राज्य पशुधन विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सबावत रामचंदर और पूर्व पशुपालन मंत्री के पूर्व ओएसडी गुंडामाराजू कल्याण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर कथित तौर पर निजी व्यक्तियों के…
गढ़वा जिले के मेराल थाने की पुलिस ने एसपी दीपक पांडे के निर्देश पर तस्करी के लिए ले जा रहे 96 गोवंश के साथ 6 पशु तस्करों को पकड़ा और थाने लाई है। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी गोवंशीय पशु को स्थानीय पशुपालकों को जिम्मेनामा पर दे दिया गया साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पकड़े गए सभी 6 तस्करों को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह में गढ़वा के एसपी दीपक पांडे को गुप्त सूचना मिली कि रमुना मेराल रेलवे लाइन के किनारे से कुछ पशु तस्कर बड़ी संख्या में…
रांची में हुई घटना के विरोध में डीसी को सौंपा ज्ञापन मां भारती की रक्षा में एक ओर जहां देश के वीर सैनिक अपने घरों से कोसों दूर अपने परिवारों को घरों में छोड़ हर विपरीत परिस्थितियों में देश की सरहदों पर देश और देशवासियों के सम्मान की सुरक्षा में लगे रहते हैं, तो वहीं आज असामाजिक तत्व सैन्य परिवार की इज्जत क्षत-बिक्षत करने में लगा हुआ है। एक सैनिक के लिए सामाजिक सुरक्षा की अभाव की यह अनुभूति किसी भी सभ्य समाज के मुख पर कालिक समान है। उन्होंने कहा कि हम सभी सैनिकों एवं पूर्व…
लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण झारखंड के तीन सीटों पर हो रहा मतदान दुमका लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण झारखंड के तीन सीटों पर हो रहा है और आज लोग सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्र जाकर वोट दे रहे है जिसमे दुमका सीट पर 40 प्रतिशत आदिवासी और 40 प्रतिशत पिछड़ी जातियां और सबसे कम 20 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है दुमका सीट की अगर बात करें तो 2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच कड़ी टक्कर रही है जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुनील शोरेन ने झामुमो प्रत्याशी शिबू…
दुमका —- बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने 45 नंबर बूथ मे किया हँगामा कहा प्रशासन कर रही है मनमानी, मतदान करवाने मे देरी का लगाया आरोप. शहर के दुमका क्लब मे बना है 45 नंबर बूथ, सीता का आरोप प्रशासन की मनमानी.
गढ़वा : हरहे गांव के चार वर्दीधारी नक्सली गिरफ्तार गढ़वा जिले के रामकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंगल मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ वर्दीधारी नक्सली आराम कर रहे थे तभी पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पाण्डेय को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद चार थानो की पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर कर नक्सलियो को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया जिसके बाद चारो नक्सली के सरेंडर करते ही पुलिस ने चारो नक्सली के हाथ बांध दिए और किसी अज्ञात स्थल पर ले जाकर पूछताछ कर रहे है। जानकारी के…
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है संथाल परना के तीन सीटों में आज मतदान डाले जा रहे हैं। संथाल वर्मा के दुमका गोड्डा और राजमहल में अंतिम चरण के लिए मतदान आज हो रहे हैं । दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा में भी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ देखी जा रही है। दुमका लोकसभा में कुल 19 प्रत्याशी हैं। जिनका आज भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। जामताड़ा जिले में साढ़े पांच लाख से ज्यादा मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जामताड़ा जिला अंतर्गत नाला विधानसभा और जामताड़ा विधानसभा…
रांची रेल मण्डल के सुईसा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के समीप बिजली तार टूटने से डिस्कनेक्ट वाले पर ट्रेन में लगा जोड़ से झटका, दो लोग घायल,ट्रेन सेवा वाधित* रांची रेल मण्डल के सुईसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन में हादसा। आनंद बिहार टर्मिनल ट्रेन के विजली तार टूटने से डिस्कनेक्ट होने पर अचानक ट्रेन झटका के साथ रुक गयी।जिससे ट्रेन में सबार लोगों को टकराकर चोट लगी। इस मेन् दो लोग् गंभीर रूप से घायल हुए और कई लोगों को चोट लगी।इस घटना के बाद रेल सेवा बाधित हो गया, घायलों…
