लोहरदगा- लोहरदगा में 5 जून की देर रात पुलिस जवान को गोली मारने वाले आरोपी सिपाही को पुलिस ने अपने कस्टडी में लेने में सफलता पाई। वही मृतक जवान धर्मेन्द्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पति पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के गए एएसआई धर्मेन्द्र सिंह को आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा ने इंसास से गोली मार दी थी। घटना के बाद पूरी रात एसपी हारिश बिन जमां पुलिसकर्मियों के प्रयास से आरोपी जवान आनंद सिंह मुंडा को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का प्रयास…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर में भी सुहागिनों ने की बट सावित्री की पूजा, सुहाग के लंबी आयु की कामना लिए सुहागिनों ने किया कथा का श्रवण जमशेदपुर सुहाग के लंबी आयु का पर्व महा वट सावित्री व्रत गुरुवार को जमशेदपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों की भीड़ शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी दिखा। वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों ने विधि विधान के साथ राजा सत्यवान और माता सावित्री की पूजा अर्चना किया। सुहाग का लाल जोड़ा धारण धारण किए महिलाओं ने फल फूल के साथ माता सावित्री की उपासना की। और उनका आह्वान की। मान्यताओं…
हैट्रिक लगाकर तीसरी बार प्रचंड जीत पर विद्युत दा को हृदयतल से बधाई जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जन-जन के नेता, मृदु भाषी,जनता के बीच सरलता और सहजता से उपलब्ध रहने वाले विकास प्रिय भाजपा के प्रत्याशी विधुत वरण महतो को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मिली जीत की बहुत बहुत हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। इस जीत के खुशी में भाजपा सुन्दरनगर मंडल के पुर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” के नेतृत्व में सुन्दरनगर चौक पर आतिशबाजी कर राहगीरों एवं भाजपाइयों के बीच प्रचंड जीत का लड्डू वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा सुन्दरनगर मंडल…
विश्व पर्यावरण दिवस- सैन्य संकल्प के सरल आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा पौधरोपण एवं सफाई अभियान शहीद स्थल गोलमुरी में चलाया गया । आज दुनिया की आबादी को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो ऑक्सीजन को बचाना और बढ़ाना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण एक सरल और सम्यक समाधान है। इसलिए हम सब अपने विशेष अवसर यानी जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य अवसरो पर पेड़ लगाएं। संभव हो तो प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार कण्व हेतु अपने साथ कपडे का बैग सदैव साथ रखें| अवधेश कुमार ने इस…
नई दिल्ली. चुनावी नतीजों के आने के बाद अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हो चुका है. ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं. जिसकी वजह से ग्रुप के मार्केट कैप में 3.64 लाख करोड़ रुपए नुकसान देखने को मिल सकता है. अडानी पोर्ट हो या फिर अडानी एनर्जी. आप यहां पर अडानी इंटरप्राइजेज को भी ले सकते हैं. जिनमें 19 से 21 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. खास बात तो ये है कि अडानी ग्रुप के कई शेयर लोअर सर्किट के करीब कारोबार करते हुए दिखाई दिए. कारोबार समाप्त होने…
पर्यावरण है तो हम हैं डॉक्टर कल्याणी कबीर पर्यावरण से मनुष्य का अभिन्न संबंध रहा है । वेदों में कहा गया है कि “पंचतत्व यही अधम शरीरा” यानि हमारा शरीर प्रकृति के पाँच तत्व से मिलकर बना है । क्षिति , जल, पावक , गगन, समीरा — इनसे ही मनुष्य का निर्माण हुआ है । अपने भोजन, पोशाक और आवास के लिए भी हम प्रकृति पर ही निर्भर हैं । इस सच्चाई के बावजूद हम पर्यावरण के संरक्षण की बात को नजरअंदाज कर रहे हैं । यह भौतिकवादी युग और स्वार्थ की पराकाष्ठा है कि हम अपने ही हाथों से…
डॉ सत्यवान सौरभ एनडीए की सरकार आसानी से नहीं बनेगी (यह जनादेश किसकी जीत, किसकी हार? 10 साल बाद लौट रहा गठबंधन सरकार का दौर।) यह भाजपा की स्पष्ट जीत नहीं है। यह एनडीए की जीत ज्यादा है। आंकड़ों की दोपहर तक की स्थिति को देखें तो यह माना जा सकता है कि पूरे पांच साल भाजपा गठबंधन के सहयोगियों खासकर जदयू और तेदेपा के भरोसे रहेगी। इन दोनों दलों के बारे में यह कहना मुश्किल है कि ये भाजपा के साथ पूरे पांच साल बने रहेंगे या नहीं। राज्य के लिए विशेष पैकेज और केंद्र और प्रदेश की…
पर्यावरण के बड़े खतरों के लिये कोशिशें भी बड़ी हो ललित गर्ग विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इंसानों को प्रकृति, पृथ्वी एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करने के लिए यह खास दिवस मनाया जाता है और देश एवं दुनिया में पर्यावरण संरक्षण की याद दिलाई जाती है। यह सर्वविदित है कि इंसान व प्रकृति के बीच गहरा संबंध है। इंसान के लोभ, सुविधावाद एवं तथाकथित विकास की अवधारणा ने पर्यावरण का भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण न केवल नदियां, वन, रेगिस्तान, जलस्रोत सिकुड़ रहे हैं बल्कि ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं, तापमान…
यूपी में बीजेपी के काम नहीं आए ‘राम’ देवानंद सिंह लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम लगभग साफ हो गया है। एनडीए बहुमत हासिल कर चुकी है, जबकि इंडिया गठबंधन ने भी अच्छे नतीजे हासिल किए हैं, लेकिन बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है, जो सबसे अधिक चौंकाता है और दूसरा देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भाजपा यूपी में योगी मोदी के भरोसे जीत की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन इंडिया गठबंधन के काम यूपी के लड़के’ आ गए, लेकिन बीजेपी के काम ‘राम’ भी नहीं आ पाए।…
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे अब लगभग सामने आ चुके हैं. NDA गठबंधन को 293 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. वहीं INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं. इन नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी लगातार तीसरी बार बनी है. हालांकि बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका है. वहीं विपक्षी गठबंधन की 20 पार्टियों ने मिलकर 234 सीट जीत सकी है. वहीं भाजपा ने अकेले 242 सीटें पर जीत दर्ज की है. इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. इस बार विपक्ष की सीटें बढ़ी हैं. इन नतीजों से संसद…
