मंत्रिपरिषद के 72 सदस्यों ने ली शपथ, नौ सदस्यों की जगह खाली नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद ने रविवार को शपथ ली और यह संख्या अधिकतम स्वीकृत संख्या 81 से केवल नौ कम है। इससे पहले, 2019 से 2024 तक मोदी की पूर्ववर्ती सरकार की मंत्रिमपरिषद में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 78 रही थी। मौजूदा मंत्रिपरिषद की संख्या इससे छह कम है। मोदी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद 2021 में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या बढ़कर 78 हो गई थी लेकिन नयी मंत्रिपरिषद…
Author: Devanand Singh
तीसरे कार्यकाल में मोदी का पहला कदम, पीएम किसान निधि की किस्त संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर नयी दिल्ली: लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते…
चंद्रबाबू नायडू ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी नयी दिल्ली: नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें बधाई दी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित नायडू ने ‘विकसित भारत’ दृष्टिकोण के प्रति समर्पित मोदी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश की जनता की ओर से मैं मोदी को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता…
जमशेदपुर :लोयोला एल्यूमनी ने एक्सएल टाइगर्स को पछाड़ कर जीता खिताब एक्सएलआरआइ ग्राउंड में पिछले एक जून से चल रहे फादर क्विन इन्राइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. जिसमें लोयोला एल्यूमनी की टीम ने एक्सएल टाइगर्स को हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया. एक्सएल टाइगर्स की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी एक्सएल टाइगर्स की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 10 विकेट पर 128 रन बनाए. जिसमें प्रशांत ने महत्वपूर्ण 64 रनों की विशाल पारी खेली. हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोयोला टाइगर्स की…
भीषण गर्मी व चुनाव से मांग प्रभावित, यात्री वाहन की खुदरा बिक्री मई में एक प्रतिशत घटी नयी दिल्ली: भीषण गर्मी और चुनाव के कारण मांग प्रभावित होने से मई में घरेलू यात्री वाहन खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट आई। उद्योग निकाय फाडा ने सोमवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों का पंजीकरण मई में घटकर 3,03,358 इकाई रह गया, जबकि मई 2023 में यह 3,35,123 इकाई था। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, ‘‘ डीलरों ने पिछले महीने बिक्री में गिरावट के लिए चुनाव,…
कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या ओटावा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। हत्या के मामलों की जांच करने वाली ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ की इकाई ने पीड़ित की पहचान युवराज गोयल के रूप में की है। उसने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह सरे में गोलीबारी की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे…
जम्मू-कश्मीर बस हमला : आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार जयपुर के जयपुर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से चार लोग राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले थे। राज्य सरकार ने अधिकारियों से स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शवों को वापस लाने लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए कायरतापूर्ण हमले में जयपुर जिले के रहने वाले चार नागरिकों की मृत्यु का…
T20 WC 2024: भारत ने पाक के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मैच में 6 रन से हराया नई दिल्ली. भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के बारिश से बाधित एक लो स्कोरिंग मैच में जोरदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को छह रन से हरा दिया. एक समय मैच में ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से जीत जाएगा और उसका जीत प्रतिशत 92 फीसदी तक चला गया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के छह ओवरों में दमदार वापसी की और एक रोमांचक मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई. भारत से…
धातकीडीह: फास्ट एड एवं आपदा से निपटने लाइव डेमो से कम्युनिटी सेंटर रहा आकर्षण का केन्द्र फास्ट एड एवं आपदा से निपटने लाइव डेमो से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर रहा आकर्षण का केन्द्र. देश के कई राज्यों से प्रशिक्षण लेने आए प्रशिक्षणार्थियों में आया नया जोश. सभी ने एक स्वर में कहा, जरुरत पर निभाएंगे मानव धर्म. ऐसा सत्र जीवन में पहली बार._ एक्सेल टेक्निकल इंस्टिट्यूट धातकीडीह के द्वारा प्रतिमाह आयोजित सेफ्टी फास्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रीपेयरडनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के इस सत्र में झारखंड, विहार, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल एवं अन्य कई राज्यों से प्रशिक्षणार्थी सामिल हुए. इसी…
कंगना को प्रधानमंत्री ने जवाब दे दिया है : कुलविंदर काम से दिल जीतें हरदीप पूरी और रवनीत बिट्टू जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन सिख सभा संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डा में घटित सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर दुर्भाग्यपूर्ण मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद कंगना राणावत को जवाब दे दिया है। उन्होंने मंत्रिमंडल में हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट एवं रवनीत सिंह बिट्टू को राज्य मंत्री बनाकर कंगना को यह जता दिया है कि सिखों के प्रति देश, सरकार एवं भाजपा का नजरिया कैसा है। जिस भाजपा…
