Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार आर.टी.ई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू
    Breaking News जमशेदपुर

    उपायुक्त के निर्देशानुसार आर.टी.ई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उपायुक्त के निर्देशानुसार आर.टी.ई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू

    05 से 20 फरवरी तक https://rteeastsinghbhum.com पर जमा करें ऑनलाइन आवेदन

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 05 फरवरी से शुरू कर दी गयी है।
    निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत जिला के गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर अभिवंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। ऑनलाइन पोर्टल rteeastsinghbhum.com पर दिनांक 05.02.25 से 20.02.2025 तक ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है।

     

     

    अभिवंचित समूह, कमजोर वर्ग एवं पारिवारिक आय के प्रमाण स्वरूप निम्नांकित दस्तावेज मान्य होंगे-

    1. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के प्रमाण के लिए बच्चों के पालक/अभिभावक का कोई भी सरकारी दस्तावेज, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति होने का उल्लेख हो।
    2. 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए मेडिकल बोर्ड/असैनिक शल्य चिकित्सक, सदर अस्पताल/ चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
    3. संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र।

     

     

    गौरतलब है कि विगत वर्ष जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं अभिभावक संघ के प्रतिनिधि की उपस्थिति में कुल चार चरणों में 1504 सीट के विरुद्ध 1384 बच्चों का लॉटरी के माध्यम चयन किया गया था,

     

    जो अभी तक का आरक्षित सीट पर सर्वाधिक नामांकन है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि इस वर्ष शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने सभी योग्य बच्चों के अभिभावकों से आवेदन करने एवं अन्य लोगों को भी इस सम्बंध में जागरूकता लाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा की बेटी प्रियंका भक्त जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की बीएड टॉपर बन , राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया सम्मानित
    Next Article एक काली सुबह ने उजाड़ दिया सब कुछ: पप्पू यादव

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.