केजरीवाल को झटका: HC ने जमानत पर लगाई रोक, एक दिन पहले ही मिली थी बेल नई दिल्ली. शराब घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई तक जमानत पर रोक लगाई है। ईडी ने केजरीवाल की जमानत पर रिहाई के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ईडी ने अपनी एसएलपी में कहा है कि जांच के महत्वपूर्ण पड़ाव पर केजरीवाल को रिहा करने से जांच पर असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं। …
Author: Devanand Singh
झारखंड में मनाया गया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रांची: झारखंड में शुक्रवार को 10वां अतंरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं साथ कांके डैम परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया। झारखंड के मुख्यंत्री चंपई सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “योग हमारे…
योग जम्मू-कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, रोजगार पैदा कर सकता है: मोदी श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि योग जम्मू कश्मीर में और पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है साथ ही इससे स्थानीय लोगों को आजीविका के नए साधन मुहैया होंगे। प्रधानमंत्री ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां डल झील के तट पर एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में मिस्र में आयोजित एक प्रतियोगिता का हवाला दिया जिसमें उत्तरी अफ्रीकी देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योग का सहारा लिया गया था। मोदी ने…
ओडिशा : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मनाया 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में शुक्रवार को राज्य में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार प्राचीन योग पद्धति के महत्व को रेखांकित करने के लिए शुक्रवार की सुबह पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर योग दिवस मनाया गया। यहां कालिंगा मैदान में मुख्यमंत्री ने मुख्य कार्यक्रम की अगुवाई की। उन्होंने योगाभ्यास किया और छात्रों, अधिकारियों एवं अन्य लोगों की विशाल सभा को भी संबोधित किया। खेल और युवा सेवा मंत्री…
World Cup 2024: DLS मेथड से ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने सुपर 8 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 28 रनों से मात देने के साथ शानदार आगाज किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम 20 ओवर्स में सिर्फ 140 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। वहीं टारगेट की पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की…
NET-NEET में गड़बड़ी पर कांग्रेस आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी नई दिल्ली. NEET और NET की परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज पूरे देश में प्रदर्शन करेगी. देश के कई हिस्सों में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे. NEET,नर्सिंग घोटाला ,मध्य प्रदेश में तमाम परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पार्टी भोपाल में धरना प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, जितु पटवारी समेत कई नेता शामिल होंगे. बाकी देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस का हल्लाबोल होगा. …
पाकिस्तान : कुरान जलाने के आरोपी को थाने से निकालकर भीड़ ने जिंदा जलाया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां कुरान के अपमान के आरोप में आतंकी भीड़ ने एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी और उसकी डेड-बॉडी को आग के हवाले कर दिया. इससे पहले करीब 20 लोगों ने एक शख्स को कुरान के अपमान करने के आरोप में पकड़ लिया था. जिसके बाद पुलिस ने दखल देकर उस शख्स को लोगों से छुड़ा अपनी हिरासत में लिया. गुस्साए लोगों ने मस्जिद से ऐलान करवा भीड़…
फिल्म रिव्यू: हद से ज्यादा बोर फिल्म- इश्क विश्क रिबाउंड दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन की यह डेब्यू फिल्म है, जिनकी एक्टिंग आपको थोड़ी-बहुत किम शर्मा की याद दिला सकती है. वहीं बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाने वाले जिबरान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म है. इनके अलावा रोहित सराफ और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म की पूरी कहानी इन चारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें रोहित सराफ ‘राघव’, पश्मीना रोशन ‘सान्या’, जिबरान खान ‘साहिर’ और नायला…
मानगो: पतंजलि योग समिति के योगाचार्य अर्जुन शर्मा द्वारा लगाया योग अभ्यास शिविर जमशेदपुर : आज 21 जून कों विश्व भर में योग दिवस मनाया गया, जमशेदपुर में भी इसको लेकर कई स्थानों पर योग अभ्यास शिविर लगाए गए, मानगो के संकोसाई स्थित बिरसा मैदान में पतंजलि योग समिति के योगाचार्य अर्जुन शर्मा द्वारा योग अभ्यास शिविर लगाया गया, जहाँ खास तौर पर स्कूली छात्रों कों योग अभ्यास करवाया गया, इस दौरान कई अन्य योगा शिक्षक भी मौजूद रहे, सभी ने छात्रों कों योग अभ्यास करवाया. योगाचार्य अर्जुन शर्मा ने कहा की विश्व योग दिवस ही नहीं बल्कि…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए शामिल “योग एक साधना हैं, एक संस्कार है, स्वस्थ जीवन शैली जीने का मापदंड है, नियमित योग करने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर निरोग” राँची बिरसा मुण्डा फन पार्क में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग-स्वयम् और समाज के लिए थीम पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए..
