पूर्व सैनिकों ने मनाया 10वी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गुरुवार बागबेड़ा को नवयुग समाज सेवा समिति/ अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘करे योग रहे निरोग’ के लक्ष्य पर कुछ प्रमुख सदस्य एकत्रित हो योग दिवस मनाया। हवलदार मनोज कुमार सिंह के कार्यक्रम संयोजक रहे।अध्यक्षता अपने संगठन के जिला अध्यक्ष विनय यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवधेश कुमार, एस के सिंह, सत्येंद्र सिंह, बिरजू ,सुखविंदर सिंह गौतम लाल जसवीर सिंह धनंजय निर्दोष एवम अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Devanand Singh
बारीडीह बस्ती मे पूंजीपति ने फिर तोड़ा जे.एन.ए.सी. के द्वारा सील किया हुआ अनधिकृत बहुमंजिला इमारत: बबलू झा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बबलू झा ने कहा किबीबारीडीह बस्ती जमशेदपुर के मुख्य सड़क में जे. एन. ए. सी. द्वारा वाणिज्यिक बहुमंजिला इमारत को कई बार सील कर दिया गया था, श्री सीताराम अग्रवाल, श्रीराम टॉवर, रोड नंबर 1, मिथिला कॉलोनी, हरि मैदान के मालिक, हरि मैदान, मुख्य सड़क, बारीडीह बस्ती पर सील तोड़ कानून और व्यवस्था को ताक पर रख कर बेखौफ धज्जियां उड़ा रहे है ।जेएनएसी अधिकारियों द्वारा 27 जनवरी 24 को पांचवि बार इमारत को सील कर दिया…
गरवी गुजरात भवन को GRIHA द्वारा ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया नई दिल्ली, 20th जून 2024: नई दिल्ली में स्थित गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिष्ठित ‘गरवी गुजरात’ बिल्डिंग को GRIHA- ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटाट एसेसमेंट द्वारा तीन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। GRIHA को हैबिटाट के माध्यम से उत्सर्जन तीव्रता में कमी का मूल्यांकन करने में महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह रेटिंग सिस्टम, “Nationally Determined Contributions” में उल्लिखित जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की मिटिगेशन स्ट्रैटजी में एक अहम भूमिका निभाता है। TERI और…
डॉक्टर बेटे के अपहरणकांड का गिरिडीह पुलिस ने किया खुलासा, डॉक्टर का पड़ोसी गेट ग्रिल मिस्त्री था मास्टर माइंड गिरिडीह : देवरी थाना इलाके के चतरो के डॉक्टर के बेटे पवन दास अपहरण मामले का खुलासा गिरिडीह पुलिस एक सप्ताह में करने में सफल रही। हालाकि 13 जून को हुए अपहरण के दूसरे दिन 14 जून को बढ़ते पुलिस दबिश के बाद अपहरणकर्ता पवन दास को बिरनी के पेसम गांव के जंगल में छोड़ कर फरार हो गए थे। वही पिछले एक सप्ताह से 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम अपराधियो के घेराबंदी में जुटी। तो…
बोकारो: विकास परियोजना ने बड़ी संख्या में पेड़ो को लीला विकास की परियोजनाओं ने बड़ी संख्या में पेड़ों को लीला है, जंगलों को तबाह किया है और पे़ड़ लगाने के प्रति हमारी बेपरवाही ने हमें खुद के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हालात यह हो गये हैं कि हर साल सीजन अपनी कारामात दिखाने लगा है। गरमी जहां तांडव कर रही है। ठंड लोगों को बेमौसम परेशान करने लगी है, वहीे बरसात अपनी मर्जी की मालिक हो गयी है। क्लाईमेट के ऐसे हालात ने हमें चिन्ता में डाल कर यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि अगर…
बबलू प्रसाद दांगी ने अपने समर्थकों के साथ थामा लोक जनशक्ति पार्टी का दामन जमशेदपुर : विगत लोकसभा चुनाव मे प्रत्याशी रहे बबलू प्रसाद दांगी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का दामन थाम लिया, इस दौरान बड़ी संख्या मे उनके समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा, मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान मौजूद रहे, उन्होंने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलवाई, बातचीत के क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने कहा की जमशेदपुर मे नये सदस्यों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, एनडीए…
आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 4 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया । सोनारी में 4 मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए , जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना बहुत ही आवश्यक था मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था।जिनका ऑपरेशन 19 जून को पूर्णिमा नेत्रालय…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं हैं। इन योजनाओं का लाभ अन्नदाताओं को मिले, इसे निश्चित तौर पर सुनिश्चित करें , क्योंकि किसानों की समृद्धि से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी । मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज उच्च स्तरीय बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न…
करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करमाटांड में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बीआर सी पिंडारी के खेल मैदान में हुआ। करमाटांड प्रखंड के बी ई ई ओ सुखदेव यादव और बी पी ओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। अंडर 15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी की टीम और उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी के बीच फाइनल मैच खेला गया। उत्क्रमित विद्यालय पट्टाजोरी की टीम विजेता टीम रही एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिकरपोशनी की टीम उप विजेता बनी। अंडर 17 बालक…
मधुआबेड़ा सब्जी खेती करने वाले किसान आज भी कर रहे हैं मानसून की इंतजार बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखण्ड में भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिली है।बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा,गोहालडीहि,चड़कमारा,महुलडांगरी,बामडोल,राधानगर, डिगांशाई गाँव में इस महीने के दूसरे हफ्ते के बाद मानसून आने की उम्मीद जतायी गई थी। वहीं दो-तीन दिन पहले जिलांतर्गत कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई थी। जमीन में नमी के बाद उक्त इलाके के किसानों ने खेतों की जुताई कर दी ताकि भीषण गर्मी में खरपतवार मर जाएं। किसान मानसून के आने और बारिश के इंतजार में हैं। उधर कुछ…
