Author: Devanand Singh

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं.इस चुनावी वर्ष में मिथिलांचल के मधुबनी जिले के बिस्फी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर (बचौल) के होली और ‘छावा’ फिल्म पर टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर दिए गए बयान को लेकर बिहार में राजनीति गर्म हो गई है. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक साल के पूरे वर्ष में 52 दिन जुम्मा आता है. इस बार जुम्मे के दिन ही होली है. रंग, उमंग का यह त्योहार होली साल में एक बार आता है. इसलिए जिन मुस्लिम भाइयों को रंग से…

Read More

नई दिल्ली. राज्यों की सड़कों को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टेकओवर नहीं करेगा. सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में फैसला लिया है. यानी जो एनएच अथारिटी स्वयं बनाएगा, उसकी ही देखरेख करेगा. उल्लेखनीय है कि एनएचएआई अभी तक देश के तमाम राज्यों के हाईवे को टेकओवर करता था और उसे नेशनल हाईवे बनाता था, जिससे उनकी देखरेख बेहतर होती थी और लो गों को आवागमन आसान होता था. लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फैसला लिया है कि किसी भी राज्य के नए हाईवे का टेकओवर नहीं करेगा. मंत्रालय ने बताया यह…

Read More

एक दिवसीय यात्रा पर मिथिलांचल की राजधानी दरभंगा में जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान बाबा बागेश्वर के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते हैं. देश में लोकतंत्र है, वह जो चाहे बोल सकते हैं. देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता. अगर भाजपा उनके बयान का समर्थन कर रही है तो मोदी और अमित शाह क्यों बोलते हैं कि हम संविधान से बंधे…

Read More

वाराणसी. बनारस में शिव नगरी काशी के हरिश्चंद्र घाट पर चिता की राख से होली खेली गई. जहां साधु संतों के साथ दुनियाभर के लोग इस त्यौहार का आनंद लेने के लिए काशी पहुंचे हुए है. मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों के साथ यहां होली खेलते हैं. मसाने की होली को देखने के लिए 20 देशों से 5 लाख टूरिस्ट भी पहुंचे है. घोड़े और रथ पर सवार होकर संत, नागा संन्यासी 2 किमी दूर हरिश्चंद्र घाट पहुंचे. 2 किमी की यात्रा में जगह-जगह कलाकारों ने शिव तांडव किया. इसी के साथ बनारस में एकादशी यानी रंगभरी…

Read More

बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले के आरा टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूटकांड को अंजाम दिया है . आज आरा शहर के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में सोमवार सुबह सात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए.इस संबंध में पुलिस मुताबिक इस मामले में पुलिस ने सभी छह अपराधियों को खदेड़ा है इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई . प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और अपराधियों के बीच दियारा इलाके में हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी है.इस घटना…

Read More

लखनऊ. यूपी में अब 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्टांप वैध नहीं माने जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद अब 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्टांप पत्र चलन से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले खरीदे गए पत्र 31 मार्च तक वापस किए जा सकेंगे या फिर प्रयोग किए जा सकेंगे। बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – बैठक में बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए भूमि का निशुल्क…

Read More

एनटीपीसी पदाधिकारी हत्याकांडः जांच के लिए हजारीबाग पहुंचे आईजी, उच्च स्तरीय बैठक की हजारीबागः एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव के हत्याकांड ने पूरे राज्य भर में हड़कंप मचा दिया है. स्थिति की नजाकत को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे. जहां उन्होंने हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत डीएसपी, एसडीपीओ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की हत्या ने हजारीबाग की पुलिसिया सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. पुलिस मुख्यालय भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर है. इस मामले की गंभीरता को…

Read More

महिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना पटना:  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए ‘‘बेतुकी’’ टिप्पणियां कीं। राजद नेता राबड़ी ने यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। राबड़ी देवी ने पूछा, ‘‘नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद से हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए…

Read More

पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला फैक्टरी ढही, एक व्यक्ति की मौत, बचाव कार्य जारी लुधियाना : लुधियाना के ‘फोकल प्वाइंट’ इलाके में शनिवार देर शाम एक कपड़ा फैक्टरी की बहुमंजिला इमारत ढह गई जिससे एक श्रमिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कई टीम ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।…

Read More

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन नयी दिल्ली:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए 10 मार्च को संसद का घेराव करने की घोषणा की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने यह भी घोषणा की कि वे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगी। शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’…

Read More