Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनटीपीसी पदाधिकारी हत्याकांडः जांच के लिए हजारीबाग पहुंचे आईजी, उच्च स्तरीय बैठक की
    Headlines झारखंड

    एनटीपीसी पदाधिकारी हत्याकांडः जांच के लिए हजारीबाग पहुंचे आईजी, उच्च स्तरीय बैठक की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एनटीपीसी पदाधिकारी हत्याकांडः जांच के लिए हजारीबाग पहुंचे आईजी, उच्च स्तरीय बैठक की

    हजारीबागः एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव के हत्याकांड ने पूरे राज्य भर में हड़कंप मचा दिया है. स्थिति की नजाकत को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे. जहां उन्होंने हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत डीएसपी, एसडीपीओ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की.

     

     

    एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव की हत्या ने हजारीबाग की पुलिसिया सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. पुलिस मुख्यालय भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे. जहां उन्होंने हजारीबाग के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की.

     

    आईजी ने इस घटना की विस्तृत जानकारी ली है. साथ ही यह भी जाना है कि एनटीपीसी के कर्मी और अधिकारियों को किस तरह की सुरक्षा हजारीबाग पुलिस मुहैया करा रही है. बैठक के बाद उन्होंने ईटीवी भारत के साथ बात करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है. घटना के कारण को बिंदुवार देखा जा रहा है.

     

     

    हर एंगल पर जांच कर रही पुलिस- आईजी
    इस घटना के पीछे किसी आपराधिक गिरोह या फिर नक्सली संगठन का हाथ है इसे लेकर भी जांच की जा रही है. अभी तक पुलिस के हाथ खाली बताया जा रहा है. जब उनसे पूछा गया कि किसी को हिरासत में लिया गया या नहीं. इस पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है. जब उनसे पूछा गया कि फतह से लेकर हजारीबाग तक एक भी पुलिस चौकी क्यों नहीं है. इस बिंदु पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जा रहा है. कहा जाए तो अब तक पुलिस के पास कोई भी ठोस जवाब घटना को लेकर नहीं है. पुलिस घटना पर काफी संवेदनशील दिख रही है. इस बात का दावा भी किया गया है कि बहुत जल्द ही घटना का उद्वेदन कर लिया जाएगा.

     

     

    शनिवार सुबह पदाधिकारी को मारी गोली

    बता दें कि हजारीबाग में कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे एनटीपीसी के पदाधिकारी की गोली मार दी गयी. इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे थे. बता दें कुमार गौरव डिजीएम डिसपैस केरेडारी मैं अपनी सेवा दे रहा थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना
    Next Article धनबाद अंथोनी चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया

    Related Posts

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    July 5, 2026

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    July 5, 2026

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.