मंत्री दिपक बिरुवा को छात्रवृत्ति राशि नहीं मिला ,दो छात्र नेटवीट् कर लगाई गुहार गुड़ाबांदा प्रखंड,बहरागोड़ा प्रखण्ड के के छात्र दिपांकर दलाई, सुशांत पात्र ने छात्रवृत्ति बकाया होने के कारण बुधवार को टवीट् के माध्यम से कल्याण विभाग के मंत्री दिपक बिरुवा, आदिवासी एवं कल्याण विभाग के कॉमिसोनार अजय नाथ झा, उपायुक्त , डीडीसी, पूर्व विधायक कुणाल षांडगी को टेक करते हुए गुहार लगाया छात्र ने बताया कि करीब दो साल से विभागों की लापरवाही छात्र सरकारी कार्यालयों में दौड़ रहें हैं राज्य सरकार के मंत्री जी आग्रह किया जल्द से जल्द छात्रवृत्ति भुगतान करने के विभागों…
Author: Devanand Singh
चाकुलिया: जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर उतारा मौत के घाट पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना अंतर्गत दक्षिणशोल गांव निवासी 65 वर्षीय हीरामणि मंडी को बुधवार तड़के जंगली हाथी ने उस वक्त कुचलकर मौत के घाट उतार दिया जब महिला खुले में शौच के लिए जा रही थी. हालांकि आनन- फानन में परिजन महिला को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार तड़के 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की वृद्ध हीरामणि हर दिन की तरह बुधवार को…
कांके रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में ईडी की दबिश, कागजात खंगालने में जुटी टीम रांचीः जमीन घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर से अपनी दबिश दी है. फरार जमीन कारोबारी कमलेश कुमार से जुड़े मामले में एजेंसी कांके के रिसॉर्ट और कांके ब्लॉक में सर्च कर रही है. दस से ज्यादा वाहनों में सवार ईडी की टीम कांके में कई स्थानों पर कागजात खंगालने में जुटी है. कमलेश से जुड़ा है मामला फरार चल रहे कमलेश कुमार के द्वारा कई जमीनों का नेचर बदलकर उसे बेचे जाने की शिकायत पूर्व में भी दर्ज की गई थी.…
पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों द्वारा बुलाए गए आहूत कोल्हान बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों द्वारा बुलाए गए आहूत कोल्हान बंदी का बुधवार को सोनुआ, गोइलकेरा, मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड में व्यापक असर देखने को मिला. जहां बंद से आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा. हालांकि माओवादीयों ने बंद के दौरान प्रेस की गाड़िया, एंबुलेंस, दूध सप्लाई और हॉस्पीटल की आपातक़ालीन सेवा को मुक्त रखा है. वहीं बंद के दौरान भाकपा माओवादियों द्वारा हावड़ा- मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर और जराईकेला स्टेशन के मध्य थर्ड रेल लाईन के पोल संख्या…
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा जिला मुख्यालय समक्ष धरना जमशेदपुर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा वादा निभाओ अस्थाई करो के नारे के साथ राजभर के सभी जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया गया वही धरना का नेतृत्व कर रहे सुरई हेंब्रम ने बताया कि पिछले 17 सालों से तमाम मनरेगा कर्मी अति अल्प मानदेय पर अपनी सेवा दे रहे हैं राज्य के सभी मनरेगा कर्मी अस्थाई निवासी है राज्य सरकार के आश्वासन के बाद भी इन सभी मनरेगा कर्मियों का अस्थाईकरण अब तक नहीं हो सका है वही देश के कई…
उन्नाव में बड़ा हादसा, दूध कंटेनर से भिड़ी डबल डेकर बस, 18 की मौत उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. लखनऊ -आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में डबल डेकर बस पीछे से कंटेनर में जा घुसी. इस हादसे में 18 की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही बस बुधवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई है. इस घटना के बाद…
सीआरपीसी की धारा-125 के तहत मुस्लिम महिला पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार : उच्चतम न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि एक मुस्लिम महिला आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-125 के तहत अपने शौहर से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि यह धारा सभी शादीशुदा महिलाओं पर लागू होती है, फिर चाहे वे किसी भी धर्म से ताल्लुक रखती हों। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एक अलग लेकिन समवर्ती फैसला सुनाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सीआरपीसी की धारा-125,…
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों ने ‘‘अनिश्चितकालीन’’ हड़ताल की घोषणा की सियोल: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के श्रम संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी के ये कर्मचारी उच्च वेतन और अन्य लाभों की मांग कर रहे हैं। ‘नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन’ के हजारों सदस्यों ने सोमवार को अस्थायी तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। यूनियन ने बुधवार को कहा कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर रही है, उसने प्रबंधन पर बातचीत को लेकर अनिच्छुक होने का आरोप लगाया है। यूनियन बयान में कहा , ‘‘ हम…
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह बुधवार को 73 साल के हो गए। रक्षा मंत्री को बधाई देते हुए मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के एक मूल्यवान…
बर्मामाइंस में आपसी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली,अपराधी फरार बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के बाद बदमाशों ने शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। इधर, सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और शुभम को तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुभम के परिजनों को इसकी जानकारी दी. शुभम बर्मामाइंस के कैलाश नगर में रहता था, हालांकि वह भी पूर्व…
