Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी डीआईजी और एसएसपी पहुंचे जुगसलाई थाना
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी डीआईजी और एसएसपी पहुंचे जुगसलाई थाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी अखिलेश झा, डीआईजी और एसएसपी ने सैनिक मारपीट मामले की जांच करने पहुंचे जुगसलाई थाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में सैनिक जवान के साथ हुई मारपीट का  का मामला हाई प्रोफाइल पहले ही  हो गया था सैनिक परिषद  और पुलिस संगठन ने इस पर बयान जा री किया था  दोनों ओर से ही  आरोप प्रत्यारोप का दौरा चल रहा था  पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय की नजर रखे हुए हैं और कुछ निर्देश भी दिए 

    पुलिस महानिदेशक ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि देश का फौजी जेल जाये तो यह दुःख का विषय है और यह नहीं होना चाहिए। यदि कोई फौजी कानून तोड़ता है तो अच्छा होगा कि उसे नजदीक के Army Unit को सौंप दिया जाय, ताकि Army के अधिकारी उस पर अपने बने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकें।

    महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने इस घटना की गंभीरता को अपने संज्ञान में लेते हुए जुगसलाई थाना काण्ड की निष्पक्ष जाँच / अनुसंधान हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोल्हान क्षेत्र को पर्यवेक्षण करने एवं दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में सैनिक जवान के साथ हुई मारपीट का मामले का जांच करने पहुंचे आईजी अखिलेश झा उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2025 को सेना में कार्यरत हवलदार सूरज राय अपने चचेरे भाई विजय राय के साथ हुई झड़प के संबंध में जुगसलाई थाने गए थे, जहां पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

    इस घटना के बाद सूरज राय को न्यायालय से जमानत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अखिलेश झा, डीआईजी और एसएसपी ने जांच शुरू की है। आईजी अखिलेश झा ने जुगसलाई क्षेत्र का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह घटना पुलिस और सेना के बीच संबंधों पर सवाल खड़े करती है। सैनिकों को अनुशासन और सम्मान के साथ देखा जाता है, और इस प्रकार की घटनाएं समाज में असंतोष पैदा करती हैं। उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को उचित सजा मिलेगी, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

     

    बहरहाल वरीय पदाधिकारीकी मामले की जांच में जुटी है देखना है कि इस पूरे प्रकरण में कौन दोषी है परंतु इतना तो तय है कि दोनों ही विभाग देश की सेवा में लगा है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से किया मुलाकात

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.