पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने टेल्को कॉलोनी एवं खड़ंगा झार बाजार का किया भ्रमण ,जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस जनों एवं इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी एवं खड़ंगा झार बाजार का भ्रमण किया और स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदार भाइयों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। डॉ अजय कुमार ने खड़ंगा झाड़ बाजार में परसों मिश्रा डायल में शॉर्ट सर्किट से हुई आगलगी की जानकारी ली और अपनी संवेदना प्रकट की। दुकानदार भाइयों और…
Author: Devanand Singh
डॉ.अजय ने की अटर्नी जनरल से मुलाकात, भुईंयाडीह मामले पर की चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर जमशेदपुर:पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को झारखंड के महाअधिवक्ता (अटर्नी जनरल) राजीव रंजन से मुलाकात की. इस संबंध में उन्होंने बताया कि एनजीटी द्वारा भुईंयाडीह के कल्याण नगर, इंद्रानगर सहित नदी किनारे बसे 150 घरों को तोड़ने के दिए गए नोटिस के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई. महाअधिवक्ता ने आश्वस्त किया है कि एक भी घर को टुटने नहीं दिया जाएगा. इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार की ओर से एनजीटी में हलफमाना दायर…
स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाला का आरोप,मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री पर एक गंभीर घोटाला करने का आरोप लगाया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक अभ्यावेदन सौंपा है। अभ्यावेदन में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुसार चयनित मानव बल आपूर्ति करने वाले आउटसोर्सिंग एजेंसियों का इम्पैनल्ड रद्द करने का आदेश दिया है और एक माह के भीतर नये सिरे से आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन करने के लिए अस्पतालों के अधीक्षक और जिला के सिविल सर्जनों को…
टाटा मोटर्स कन्वाई चालकों को 728 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को टाटा मोटर्स के 2000 से ज्यादा कन्वाई चालकों के वेतन में बढ़ोत्तरी का मामला विधानसभा में उठाया। श्री राय ने कहा कि कन्वाई चालकों को 24 घंटे के हिसाब से न्यूनतम 728 रुपये प्रतिदिन का मेहनताना मिलना चाहिए। श्री राय के निजी सचिव द्वारा जारी बयान में कहा गया कि श्री राय ने शून्यकाल में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश भर में टाटा मोटर्स की चेचिस कन्वाई चालकों की…
राहुल ने लोकसभा में सरकार से वायनाड के लोगों की मदद का आग्रह किया राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करे तथा पारिस्थितिकी से जुड़े मुद्दों के समाधान पर ध्यान दे। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान सरकार से यह अनुरोध किया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह एक भयावह त्रासदी है। सेना अच्छा काम कर रही है। यह बहुत जरूरी है कि हम वायनाड के…
राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है जब वह स्वयं ही सरकारी अधिकारियों, न्यायाधीशों और यहां तक कि पत्रकारों सहित अन्य लोगों की जातियों के बारे में पूछते रहते हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल की जाति के बारे में नहीं पूछा था। पार्टी ने…
झारखण्ड सहित पुरे देश मे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखण्ड के न्यायालयों और न्यायालय परिसरो मे अधिवक्ताओ और मुवक्किलो के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना सुलभ हो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को ई मेल भेजकर झारखंड सहित पुरे देश मे अधिवक्ता व्यवसाय के व्यापक हित मे अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का आग्रह किया है। ताकी अधिवक्ता निर्भीकता के साथ अपने कानूनी दायित्व को पुरा कर सके।…
बिहार में पांच वर्षीय छात्र ने पिस्तौल से स्कूल के दूसरे बच्चे को गोली मारी राष्ट्र संवाद संवाददाता सुपौल : बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के लालपट्टी इलाके में एक निजी स्कूल में पांच साल के छात्र ने बुधवार को पिस्तौल से अपने ही स्कूल के एक अन्य बच्चे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुपौल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैशव यादव ने बताया, “नर्सरी के छात्र ने उसी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक लड़के पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी।”…
केरल के वायनाड में बचाव अभियान के दौरान हृदय विदारक दृश्य आए सामने वायनाड: केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन से तबाह हुए मुंडक्कई गांव में बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। अभियान के दौरान कई क्षतिग्रस्त मकानों के मलबे में दबे शवों को उसी अवस्था में बाहर निकाला गया, जिस अवस्था में वह दुर्घटना के वक्त घर में थे। बचाव दल ने कुछ शवों को बैठे और लेटे हुए अवस्था में क्षतिग्रस्त घरों से बाहर निकाला, जो ह्रदय विदारक था। बचावकर्मी बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे क्योंकि मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस…
बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा कोलकाता: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल मंडल में रंगापानी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सब्यसाची डे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मालगाड़ी का खाली पेट्रोलियम डिब्बा रंगापानी की ओर जा रहा था। पूवार्ह्न 11 बज कर 45 मिनट पर वह पटरी…
