Author: Devanand Singh

बांग्लादेश हिंसा पर बोले योगी : सनातन धर्म पर आने वाले संकट से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत राष्ट्र संवाद संवाददाता अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में जारी हिंसा पर चिंता जताते हुए बुधवार को कहा कि इस पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और सनातन धर्म पर आने वाले संकट के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। योगी ने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल मंजिल नहीं, बल्कि एक पड़ाव है और इस सिलसिले को आगे भी बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

कुमारडुंगी में हाथी का आतंक, एक दिन में चार घर तोड़े चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत उंडुदा व बांकधर गांव में बच्चे के साथ आई एक हाथी ने काफी उत्पात मचाया है। उसने चार घरों को तोड़ दिया। उसमें रखे चावल, दाल, नमक, गेहुं खा गए। पलंग, बर्तन को तोड़ दिया। पेड़ों में लगे कटहल खा गया। रातभर गांव में ही घुमता रहा। लोगों को दौड़ाता रहा। दूसरे दिन सुबह होते ही जंगल की ओर चला गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी भैरव पान ने बताया कि एक हाथिनी अपने बच्चे के साथ सोमवार की रात के लगभग 11 बजे…

Read More

बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद नई दिल्ली. बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद राजनीतिक संकट बरकरार है. हालांकि, सेना ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाकर चीजें ठीक करने की कोशिश की है. बावजूद इसके बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं. हत्या और हमलों का सिलसिला जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को एक अजीब तुलना कर दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वो हमारे देश में भी हो सकता है, भले ही…

Read More

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटा, हुईं अयोग्य घोषित पेरिस। महिला कुश्ती के 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल में पहुंचने वालीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का ओलंपिक मेडल छिन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं. इसकी वजह उनका वजन है जो कि ज्यादा पाया गया है. खबरों के मुताबिक विनेश फोगाट का वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है. नियमों के मुताबिक किसी भी रेसलर को किसी भी वर्ग में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट दी जाती है. एसोसिएशन…

Read More

एअर इंडिया, इंडिगो की विशेष उड़ान से ढाका से स्वदेश लाए गए 400 लोग नयी दिल्ली: एअर इंडिया और इंडिगो ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए विशेष उड़ानें संचालित कीं, जिनके जरिये 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की एक विशेष उड़ान से बुधवार सुबह छह बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश से भारतीय नागरिकों को वापस लाने गए इंडिगो के विशेष विमान ने मंगलवार को ढाका से कोलकाता के लिए उड़ान भरी। एअर इंडिया के एक…

Read More

ममता बनर्जी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को रवीन्द्रनाथ टैगोर की 83वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बनर्जी ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की विचारधारा बंगाल के लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति रही है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं…वे हर दिन, हर पल हमारे साथ रहते हैं। उनकी विचारधारा ही हमारा मार्ग है। वे हमारे मार्गदर्शक हैं।” रवीन्द्रनाथ टैगोर…

Read More

इतिहास रचने वाली मनु भाकर का स्वदेश वापसी पर भव्य स्वागत नयी दिल्ली: स्टार पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर किसी एक ओलंपिक में दो पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद बुधवार को जब स्वदेश पहुंची तो लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद सैकड़ों समर्थकों और उनके परिजनों ने यहां उनका भव्य स्वागत किया। मनु को पेरिस से दिल्ली लाने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 142) एक घंटे की देरी से सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। शहर में सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बावजूद उनके आगमन से…

Read More

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज मुठभेड़ में ढेर, मथुरा में हुआ एनकाउंटर मथुरा। मथुरा में माफिया मुख्तार अंसारी के एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को बुधवार सुबह यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।मथुरा के सारे थाना इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था। वह भागने में सफल रहा। कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। पंकज यादव पर…

Read More

Sunny Leone ने हॉट ब्रालेट पहन दिए सेक्सी पोज बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोन ने एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक से सभी को दीवाना बना दिया है. सनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मल्टीकलर ब्रालेट और पर्पल जैकेट में बेहद हॉट लग रही हैं. इन तस्वीरों में सनी ने अपने बालों को बांधा हुआ है और ग्लोइंग मेकअप किया हुआ है. उन्होंने कैमरे के सामने बेहद सेक्सी पोज दिए हैं. सनी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं. …

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के दौरे पर अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा चाईबासा: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा चाईबासा दौरे पर पहुंची हुई है। आज सुबह 10:00 बजे से वह चाईबासा शहर में स्थित विभिन्न जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण कर रही हैं। सबसे पहले वह अनुसूचित जनजातीय कन्या छात्रावास पहुंची। वहां उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और छात्रों से बातचीत की। इसके बाद महिला कॉलेज चाईबासा में आदिवासी छात्रावास का मुआयना किया। छात्राओं से बात की। मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टाटा कॉलेज छात्रावास…

Read More