Author: Devanand Singh

आयुष्मान आरोग्य मंदिर रूहीडीह का दो सदस्यीय राष्ट्रीय टीम ने किया आकलन राष्ट्र संवाद संवाददाता आयुष्मान आरोग्य मंदिर रूहीडीह, गोलमुरी सह जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के लिए दो सदस्यीय राष्ट्रीय टीम जिसमें डॉ जसवंत कुमार माल एवं डॉ प्रलय दत्ता ने आकलन किया था। आज आकलन के आधार पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रूहीडीह, गोलमुरी सह जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम 96.04% अंक के साथ झारखंड में सबसे उपर हो गया है। इस सफलता का श्रेय मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी श्रीमती ज्योति कुमारी एवं समाजसेवी डॉ विजय मोहन सिंह को जाता है जिन्होंने तन मन…

Read More

चुनाव की जल्दबाजी में महिलाओं की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: डॉ कविता परमार बागबेड़ा- कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के क्रियान्वयन में आ रही गड़बड़ी के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने चुनाव को देखते हुए हड़बड़ी में बिना तैयारी के योजना कि घोषणा कर दी है । जिसके तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹1000 रुपया प्रति माह दिया जाना है । 3 अगस्त से योजना कि शुरुवात कि गई थी लेकिन इस योजना के क्रियान्वयन में…

Read More

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भाजपा जिला इकाई पाकुड़ ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। आज भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम के जिला संयोजक हिसाबी राय,सह संयोजक कामेश्वर दास सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह मीरा…

Read More

भाजपा ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के उस बयान को ‘अराजकतावादी’ करार दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी पैदा हो सकते हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह एक गंभीर मुद्दा है। जब हम पड़ोसी देशों में ऐसे हालत देख रहे है, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चाहती है कि भारत में भी ऐसी ही स्थिति हो।’’ दरअसल एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मंगलवार रात…

Read More

विनेश का अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण, उम्मीद है कि देश की बेटी को न्याय मिलेगा: राहुल राष्ट्र संवाद संवाददाता नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बुधवार को उम्मीद जताई कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चुनौती देकर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर…

Read More

टाटा स्टील युआईएसएल मे कार्यरत ओम प्रकाश ने अपने कार्यालय मे फांसी लगाकर की आत्महत्या जमशेदपुर के टाटा स्टील युआईएसएल मे कार्यरत ओम प्रकाश ने बुधवार को अपने कार्यालय मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वे 54 वर्ष के थे, उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है जिसमें उन्होंने अत्यधिक काम का प्रेशर को कारण बताया है, गोलमुरी स्थित पब्लिक यूटिलिटी सर्विस कार्यालय में ही उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, फांसी लगाने से पूर्व कार्यालय में मौजूद बाकी कर्मचारियों को उन्होंने किसी बहाने बाहर भेज दिया था, सूचना पाकर टाटा स्टील युआईएसएल यूनियन…

Read More

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत नवनिर्मित डायवर्सन हल्की बारिश में बह जाने से बस्तीवासियों में आक्रोश पूर्वी विधानसभा अंतर्गत लाल भट्ट ठीक ठाक पुलिया को तोड़कर 10माह पूर्व 2करोड़ की लागत से विशेष प्रमाडल के तहत मुख्यमंत्री ग्राम सेतु अंतर्गत नवनिर्मित पुलिया हेतु डायवर्सन का निर्माण किया गया था जो एक माह में दो बार हल्की बारिश में ही बह गया संबंधित अभियंता को आगाह करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई आज परिणाम यह हुआ कि दिनांक 6 अगस्त को संध्या हल्की बारिश में ही डायवर्सन पुण फिर से एक बार बह गया जिसकी वजह से लाल…

Read More

विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने की गहरी जांच-पड़ताल हो : अखिलेश लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दिए जाने की ‘गहरी जांच-पड़ताल’ कराए जाने की मांग की है। अखिलेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ”विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।” एक स्तब्ध कर देने वाले घटनाक्रम…

Read More

ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा नीट युजी 2024 परीक्षा मे सफल हुए परीक्षार्थी को किया सम्मानित जमशेदपुर मे ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा नीट युजी 2024 परीक्षा मे सफल हुए वैसे परीक्षार्थी जो जमशेदपुर मे निवास करते हैँ उन्हें सम्मानित किया गया, मौके पर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल उपस्थित रहे. इस दौरान नीट परीक्षा मे 720 अंक प्राप्त करने वाली छात्र कहकशा परविन, युपीएससी मे 18 वा रैंक लाने वाली स्वाति कुमारी समेत वैसे तमाम परीक्षार्थी जिन्होने नीट के परीक्षा मे 650 से अधिक अंक हासिल किया है उन सभी को यहाँ सम्मानित किया गया, …

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू ने फ़िज़ी के नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम मंदिर में पूजा-अर्चना की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर गईं और पूजा-अर्चना की। यह प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। मुर्मू फ़िज़ी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनिवेरे के निमंत्रण पर पांच से सात अगस्त तक फ़िज़ी के दौरे पर हैं। यह किसी भारतीय प्रमुख की इस द्वीपीय देश की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘‘फ़िज़ी की अपनी राजकीय यात्रा के अंतिम पड़ाव में…

Read More