Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
    Headlines Uncategorized

    गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

    गुजरात के अमरेली जिले में मंगलवार की दोपहर एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    विमान पहले एक पेड़ पर गिरा और उसके बाद एक खाली जमीन पर

    दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    अमरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से एक विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अकेले थे और विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

    खरात ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया।

    खरात ने कहा, “अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद, हवाई अड्डे से संचालित होने वाली एक विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में, प्रशिक्षु पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि विमान लपटों में घिर गया। दुर्घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।”

    उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित विमानन अकादमी अमरेली हवाई अड्डे से पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करती है।

    एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अग्निशमन अधिकारी एससी गढ़वी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं।

    उन्होंने कहा, “हालांकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन इसमें कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, क्योंकि यह पहले एक पेड़ पर गिरा और फिर खाली जमीन पर गिरा। हमारी टीमों ने अंततः आग पर काबू पा लिया।

    गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त पायलट की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यों के साथ 40 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिए बिजली खरीद समझौते पर बातचीत जारी
    Next Article नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.