नई दिल्ली:मोदी सरकार 4 लाख टन अरहर दाल का आयात करेगी, अरहर दाल की कीमत में बढ़ोत्तरी के मद्देनज़र सरकार ने ये फ़ैसला किया है, सरकार ने अपने बफर स्टॉक से भी 2 लाख टन अरहर दाल खुले बाज़ार में जारी करने का फ़ैसला किया है.अरहर दाल की लगातार बढ़ रही कीमत को देखते हुए सरकार हरकत में आ गई है, कीमत बेकाबू हो जाए इसके पहले ही सरकार ने इसे थामने की दिशा में क़दम उठाया है. आज शाम केंद्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने खाद्य, उपभोक्ता मामले, कृषि और वाणिज्य मंत्रालय के सचिवों के साथ एक बैठक…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली: इंडियन स्पेस रिसर्र्च ऑर्गनाइजेशन 9 से 16 जुलाई के अपने बहुप्रतीक्षित अभियान चंद्रयान 2 की लांचिंग करने की तैयारी में है. आज पहली बार इस अभियान की तैयारियों की तस्वीरें सामने आई हैं. 10 साल में दूसरी बार चांद पर जाने वाले मिशन से जुड़ीं पहली तस्वीरें सामने आने से इसका रोमांच और भी बढ़ गया है.जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-2 के तीन मॉड्यूल है. पहला ऑर्बिटर दूसरा लैंडर और तीसरा रोवर (प्रज्ञान) हैं. इस प्रोजेक्ट में लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च हुए है. इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने पिछले दिनों कहा था कि छह सितंबर को चंद्रमा पर लैंडिंग की…
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया. यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि तड़के सोनमर्ग से द्रास के बीच जोजिला, जीरो प्वाइंट और मिनीमार्ग में हुई ताजा बर्फबारी के कारण लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है.बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि मौसम में कुछ सुधार हुआ है और बर्फ धीरे-धीरे पिघलना शुरू हो गयी है. अलग-अलग स्थानों पर तैनात…
काराकस: वेनेजुएला में 30 अप्रैल को हुए सैन्य तख्ता पलट के प्रयासों के आरोप में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि इस मामले में पहले ही 34 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।अभियोग पक्ष के वकील जनरल टी विलियम साब ने मंगलवार को धार्मिक मामलों के मंत्रालय के जनवरी से मई तक के कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही।श्री साब ने देश में लोकतांत्रिक स्थायित्व और शांति बनाये रखने में मंत्रालय की मुख्य भूमिका की सराहना की। उन्होंने इसके पहले कहा था कि सेना के कुछ विश्वासघाती जवानों के समर्थन से…
पटना: बेटे-बेटियों और निकट संबंधियों से प्रताड़ित होनेवाले माता-पिता प्रताड़ना को लेकर अब डीएम के पास अपील कर सकते हैं. प्रताड़ना झेल रहे माता-पिता को अपनी शिकायत के लिए परिवार न्यायालय जाने से मुक्ति मिल गयी है. पहले इसके लिए उनको परिवार न्यायालय में जाना पड़ता था. राज्य सरकार ने अनुभव और कानूनविदों की राय से परिवार न्यायालय से अपील की सुनवाई करने का अधिकार स्थानांतरित कर डीएम को सौंप दिया है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 के…
चमकी बुखार ने मुजफ्फरपुर के अलाव अन्य जिलों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है. इससे मुजफ्फरपुर में पांच, समस्तीपुर में दो व वैशाली में दो बच्चों की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर संवाददाता के अनुसार, एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि 23 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. हालांकि यह सभी मौतें उन बच्चों का हुआ है, जिनका इलाज चार दिन पहले से किया जा रहा था. इसमें चार बच्चे की मौत एसकेएमसीएच में हुई है, जबकि एक बच्चे की मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई हैं. वही एसकेएमसीएच…
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों से कहा कि झारखंड में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें. इसके लिए सरकार हर व्यवस्था उपलब्ध करा रही है. अधिकारी इसे गंभीरता से लें. जिन जिलों में दो-तीन माह में बिजली आपूर्ति की स्थिति नहीं सुधरी, वहां के अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. मुख्यमंत्री ने राजधानी में बिजली संकट पर रांची के जीएम से पूछा कि कब तक बिजली आपूर्ति निर्बाध होगी. इस पर जीएम ने कहा कि तीन से चार माह लग जायेंगे. इस पर सीएम ने जीएम पर बरसते हुए कहा कि इतना टाइम कैसे…
फैशन की दुनिया में क्या सही है और क्या गलत ये आजतक किसी को पता नहीं चल सका. इसलिए हमेशा से फैशन के बारे में एक बात कही जाती है जो चल गया वहीं फैशन है. ये सभी महिलाएं भले ही मोटी हों और 12 साइज के ऊपर की हों, लेकिन ये अपनी ब्यूटी और हॉटनेस से फेमस हुई हैं. ये ऐसे मॉडल है जिसने फैशन की दुनिया में आग लगा दी है.फैशन की दुनिया में क्या सही है और क्या गलत ये आजतक किसी को पता नहीं चल सका. इसलिए हमेशा से फैशन के बारे में एक बात कही…
नई दिल्ली: एक विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि हफ्ता भर पहले गायब हुए एयरफोर्स के विमान एएन-32 का है.वायुसेना का विमान एएक-32 3 जून को उस वक्त अचानक लापता हो गया जब जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. इसका मलबा अरूणाचल प्रदेश के लिपो में मिला है. इस विमान को ढूंढ़न में लगातार वायुसेना कर्मी लगे हुए थे. हालांकि, अभी इसे वैरिफाइड किया जा रहा है.रूस निर्मित विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए सोमवार रात 12.27 बजे असम के जोरहाट से उड़ान…
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया. इस तीर्थयात्रा के आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए चीन का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा, “यह दोनों देश के बीच लोगों के आने-जाने (पीपल टू पीपल एक्सचेंज), दोस्ती और समझ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.”उन्होंने इस यात्रा के निजी अनुभव भी साझा किए. उन्होंने चीन के राजदूत रहने के दौरान वर्ष 2012 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी. कैलाश मानसरोवर तिब्बत में कैलाश माउंटेन रेंज में 21,778 फीट की…
