Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चमकी बुखार से अब तक 34 बच्चों की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    चमकी बुखार से अब तक 34 बच्चों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चमकी बुखार ने मुजफ्फरपुर के अलाव अन्य जिलों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है. इससे मुजफ्फरपुर में पांच, समस्तीपुर में दो व वैशाली में दो बच्चों की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर संवाददाता के अनुसार, एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि 23 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. हालांकि यह सभी मौतें उन बच्चों का हुआ है, जिनका इलाज चार दिन पहले से किया जा रहा था. इसमें चार बच्चे की मौत एसकेएमसीएच में हुई है, जबकि एक बच्चे की मौत केजरीवाल अस्पताल में हुई हैं.

    वही एसकेएमसीएच में 15 व केजरीवाल अस्पताल में आठ बच्चे भर्ती हुए हैं. वहीं, समस्तीपुर में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराये गये दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गयी है़ मृत बच्चों में एक की पहचान महमदा पूसा निवासी राजेश पासवान की पुत्री अन्नू कुमारी (चार) एवं दूसरे की पहचान कल्याणपुर अंजना निवासी रामानंद महतो के पांच वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है़

    इन बच्चों के परिजनों ने बच्चों में बीमारी के जो लक्षण बताये हैं, उससे चमकी बुखार की आशंका जतायी जा रही है़ वहीं, वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में चमकी बुखार से दो बच्चों मौत हो गयी है.

    एइएस से सूरज सहनी के एक वर्षीय पुत्र सोनम कुमार व राजेश्वर मांझी की 10 वर्षीया पुत्री सनिया कुमारी की मौत के बाद गांव के लोग दहशतजदा हैं. पिछले 72 घंटे के अंदर भगवानपुर के हरिवंशपुर पश्चिमी टोले में छह एवं खिरखौआ गांव में एक बच्चे सहित सात बच्चों की मौत हो चुकी है.

    डॉ नैयर, डॉ राखी, डॉ अनामिका, डॉ अमित रंजन व डॉ पूजा कुमारी गांव में कैंप कर रही है. मेडिकल टीम के सदस्यों ने बताया कि चमकी बुखार से बचाव के लिए 120 परिवारों के बीच ओआरएस, पैरासीटामोल, पीसीएम संस्पेंस एवं इथ्रोलाइसीन नामक दवा का विवरण किया गया है. वहीं, सिविल सर्जन ने बताया है कि बच्चों की मौत किस बीमारी से हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक 22 जून तक छुट्टी, रघुवर दास ने कहा, रांची में जुलाई तक हो जीरो पावर कट
    Next Article बिहार कैबिनेट का फैसला: प्रताड़ित होने पर माता-पिता अब डीएम कोर्ट में कर सकते हैं अपील

    Related Posts

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    August 8, 2026

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    August 8, 2026

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम

    डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात

    जियाडा के नए नियमों को लेकर उद्योग संगठनों के साथ बैठक, सुझावों पर हुआ मंथन

    कॉलेज परिसर में करंट लगने से छात्र घायल, 5 लाख मुआवजे की मांग की

    प्रधानाध्यापक पर छात्र का सिर फोड़ने का आरोप, तीन टांके लगने के बाद रुका खून

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.