भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुँच पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया के संग चुनाव के आशय में मन्त्रणा की। श्री मुंडा जुगसलाई में देर शाम जनसंपर्क करने के बाद क़रीब साढ़े नौ में पार्टी के साकची कार्यालय पहुँचें थे। वे करीब बीस मिनट तक कार्यालय में बैठें और जरूरी मंत्रणा कर लौट गए। इस दौरान विद्युत वरण महतो को बहुमत से जिताने के संदर्भ में सभी विधानसभाओं का फ़ीडबैक प्राप्त कर उन्होंने ज़रूरी सुझाव दिए। इस दौरान विशेष रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, लोकसभा संयोजक मुरलीधर केडिया, जितेंद्र नाथ मिश्रा, सह संयोजक…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी डॉ अजय ने महागठबंधन प्रत्याशी चंपई सोरेन के लिए किया रोड शो बिरसानगर के सभा महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी दमखम दिखाकर माहौल को बदलने का प्रयास किया सभा के दौरान महागठबंधन के नेताओं के निशाने पर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास तक रहे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा मजदूर से नेता बने रघुवर दास जनता के दास नहीं है बल्कि अमित शाह के दास हैं बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मालिकाना हक की बदौलत रघुवर दास विधायक से मुख्यमंत्री…
आसान शब्दों में समझें तो ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ है पृथ्वी के तापमान में वृद्धि और इसके कारण मौसम में होने वाले परिवर्तन पृथ्वी के तापमान में हो रही इस वृद्धि (जिसे 100 सालों के औसत तापमान पर 10 फारेनहाईट आँका गया है) के परिणाम स्वरूप बारिश के तरीकों में बदलाव, हिमखण्डों और ग्लेशियरों के पिघलने, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि और वनस्पति तथा जन्तु जगत पर प्रभावों के रूप के सामने आ सकते हैं.ग्लोबल वार्मिंग दुनिया की कितनी बड़ी समस्या है, यह बात एक आम आदमी समझ नहीं पाता है. उसे ये शब्द थोड़ा टेक्निकल लगता है. इसलिये वह…
ललित गर्ग भारत के अमीर और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं, गरीब और ज्यादा गरीब। इस बढ़ती असमानता से उपजी चिंताओं के बीच देश में अरब़पतियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। भारत के लिये विडम्बनापूर्ण है कि यहां गरीब दो वक्त की रोटी और बच्चों की दवाओं के लिए जूझ रहे हैं, वहीं कुछ अमीरों की संपत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। देश में दसियों नए अरबपति उभरे हैं तो कुछ पुराने अरबपतियों की लुटिया भी डूब गई है। हालांकि अरबपतियों के उभरने की रफ्तार दुनिया में सबसे ज्यादा यहीं है। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक की…
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अधीन सभी मंडलों में गुरुवार को बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा के विभिन्न मोर्चा द्वारा जमशेदपुर के अनेकों क्षेत्रों में पदयात्रा कर घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान: भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी अंतर्गत एनएमएल कॉलोनी में घर-घर जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित योजनाओं से अवगत करा जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन की अपील की। मतदाताओं से संवाद के क्रम में मंडल अध्यक्ष…
जमशेदपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लौहनगरी जमशेदपुर के युवा भी अपना व राष्ट्र का हित बख़ूबी समझते हैं। इसी जागरूकता का परिचय देते हुए गुरुवार को बड़ा गोविंदपुर क्षेत्र के दर्जनों युवकों ने झामुमो का साथ छोड़ते हुए रष्ट्रवाद की प्रबल समर्थक भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। गुरुवार शाम आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में शामिल हुए युवकों को पार्टी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवकों ने बताया कि युवा वर्ग को झारखंड नामधारी पार्टी ने बाहरी-भीतरी के नाम पर ख़ूब लड़ाया है लेकिन राज्य के विकास व युवाओं…
सांसद विद्युत महतो ने किया कई गांवों का दौरा, भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जमशेदपुर: सांसद व जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को पटमदा प्रखंड के चुड़दा, तुंगबुरु, बिरखाम, बासगढ़, जोड़सा, मुकरुडीह, लक्षीपुर, घाघरा, चौरा, महुलबना आदि गांवों का चुनावी दौरा किया। अभियान के क्रम में ग्रामीणों के बीच व्यापक समर्थन देखा गया। इस दौरान वे ग्रामीणों से मिले व उनसे योजनाओं के लाभ संबंधी चर्चा की। संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का होना देश के समुचित विकास के लिए नितांत आवश्यक है। कहा कि 2014 में जनता…
भोपाल: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी बातें सार्वजनिक मंचों पर उपलब्ध हैं और जिस कांग्रेस ने हमेशा सेना का दुरुपयोग किया, वह आज घड़ियाली आंसू बहा रही है. श्रीमती सीतारमण ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये बात कही. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने अपने परिवार के साथ आईएनएस विराट पर सैर की और अब उन्ही की पार्टी के लोग हम पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आईएनएस विराट को लेकर सारी जानकारी सार्वजनिक है. सेना का दुरुपयोग…
वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनकी मारक क्षमता 300 किलोमीटर से अधिक है. अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रवक्ता ले. कर्नल डवे इस्टबर्न ने गुरुवार को बयान जारी कर उ. कोरिया द्वारा कई बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की पुष्टि की. उन्होंने दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले से कहा, “उ. कोरिया ने नौ मई को वाशिंगटन डीसी के समयानुसार तड़के सुबह तथा साेल और टोक्यो के समय के अनुसार शाम के समय में पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया जो परीक्षण स्थल से…
नई दिल्ली: बिहार के करीब 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी निराशा हाथ लगी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार सरकार की अपील मंजूर कर ली है और पटना हाई कोर्ट के उस फैसले को निरस्त कर दिया है, जिसमें हाई कोर्ट ने समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था. इसके खिलाफ प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर 11 याचिकाओं पर सुनवाई की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने…
