Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने चलाया वृहद जनसंपर्क अभियान, कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा ने चलाया वृहद जनसंपर्क अभियान, कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अधीन सभी मंडलों में गुरुवार को बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा के विभिन्न मोर्चा द्वारा जमशेदपुर के अनेकों क्षेत्रों में पदयात्रा कर घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की गई।भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान: भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी अंतर्गत एनएमएल कॉलोनी में घर-घर जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित योजनाओं से अवगत करा जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन की अपील की। मतदाताओं से संवाद के क्रम में मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा ने बताया कि जमशेदपुर क्षेत्र के साथ पूरे देश में बिना किसी भेदभाव के विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। पिछले पाँच वर्षों में नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची है। आज विपक्षी पार्टियाँ जिनके दिल नहीं मिलते वे दलों को मिलाकर गठबंधन के नाम पर देश के विकास को स्थिर करना चाह रहे। ऐसे दल केवल अपने हितों की चिंता करते हैं। आप सभी ऐसे दलों के इतिहास व कारनामों से वाकिफ हैं, शत प्रतिशत मतदान कर इन्हें अपने ताकत का एहसास कराएं ताकि भविष्य में ये दल जनता की आंखों में धूल झोंकने का दुस्साहस ना कर पाएं।
    इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, खेमलाल चौधरी, प्रेमसागर सिंह, रंजीत सिंह, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, शीनू राव, अभिमन्यु सिंह, बलबीर सिंह बबलू, सरस्वती साहू, सुदीप दास, बिशु सिंह, जयदीप मुखर्जी, बच्चा बाबु शर्मा, सरबजीत कौर, सीमा जायसवाल, सपना डे, संदीप कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा के नेतृत्व में टेल्को क्षेत्र के बारीनागर में जनसंपर्क अभियान चलाया। अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में जनता नरेंद्र मोदी के नीतियों से बेहद प्रभावित दिखे। जनसंपर्क के दौरान कई लाभार्थियों व आम जनता से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन की बात की गयी। मौके पर लाभार्थियों ने बताया कि उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है जिससे पहली बार हमारी परिवार को धुएं के घर से मुक्ति मिली। बताया कि राशन कार्ड से एक रुपये किलो अनाज, आयुष्मान भारत कार्ड व घर में शौचालय निर्माण पहली बार हुआ है। भाजपा ने सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया है। इस बार अपने साथ परिवारजनों का मतदान भाजपा के पक्ष में करेंगे।

    अभियान में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, ज्योति अधिकारी, धुरंधर त्रिपाठी, रंजू झा, सोनिया साहू, सीमा दास, कैलाशपति मिश्रा, नीलू झा, सुलेखा खातून, मीरा शर्मा, रीति झा, शेख सकुर, कमाल खान, नवीन मिश्रा, अंजना कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए दर्जनों युवक, पार्टी की गतिविधियों को देंगे रफ़्तार
    Next Article चिन्ताजनक है पूंजी का बढ़ता असन्तुलन

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.