झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा की वे घटक दलों के उम्मीदवारों के क्षेत्र में गये. हालांकि झामुमो को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन दुमका से चुनाव हार गये. संताल परगना में झामुमो को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा़ महागठबंधन के शिकस्त के बीच झामुमो नेता हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. उनका कहना है कि महागठबंधन पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगा. हार-जीत तो लगा रहता है़ कोई एक ही जीतता है़ भाजपा ने अच्छा होमवर्क किया होगा़ उनके पास आज सबकुछ है़…
Author: Devanand Singh
झारखंड समेत पूरे देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता की सुनामी है खानदान और वंशवाद की नहीं, अब विकास की राजनीति चलेगी जमशेदपुर : आदर्श चुनाव आचार संहिता के समापन और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार की शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. सोनारी एयरपोर्ट पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में हजाराें पार्टी कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री का जाेरदार अभिनंदन किया. कार्यकर्ताओं ने रघुवर दास पर पुष्प वर्षा की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. हेलीकॉप्टर से उतर कर मुख्यमंत्री ने काफी सादगी पूर्ण ढंग से कतारबद्ध हाेकर खड़े कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात…
लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। यूपी प्रमुख राजबब्बर के इस्तीफे की पेशकश करने के बाद अब झारखंड में पार्टी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय नेतृत्व को इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि झारखंड की सभी 14 सीटों में से 11 सीटों पर बीजेपी विजयी रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट ही आई। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा को एक लोकसभा सीट राजमहल से जीत हासिल हुई। जबकि गिरिडीह लोकसभा सीट से एजेएसयू को जीत मिली है।बता दें कि इससे पहले…
अमेठी: अमेठी के गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुरेंद्र स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते थे. उन्होंने स्मृति की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति दिल्ली से अमेठी पहुंचीं. उन्होंने मृतक के परिजन से मुलाकात की और सुरेंद्र के शव को कंधा भी दिया. सुरेंद्र के बेटे ने इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शक जताया है. सुरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स…
लोकसभा चुनाव 2019 में ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनंत नायक को 66 हजार वोटों से हरा कर चंद्राणी मुर्मू सबसे युवा सांसद बन गई हैं। बीजू जनता दल की चंद्राणी मुर्मू 17वें लोकसभा की सबसे युवा सांसद होने का गौरव रखती हैं। वो देश के इतिहास में अब तक की सबसे युवा महिला सांसद होंगी। चंद्राणी की उम्र 25 साल 11 महीने है। इस बार उन्होंने नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के टिकट पर क्योंझर लोकसभा सीट के चुनाव लड़ा था। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के अनंत नायक के साथ था। उन्होंने अनंत नायक…
पटना: लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकाम रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को रविवार को एक और झटका उस समय लगा जब द्विसदन विधानमंडल में उसके सभी तीनों सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो गये. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधानपरिषद के उपसभापति हारुन रशीद ने कहा कि आरएलएसपी के दो विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर और विधानपरिषद सदस्य संजीव सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र भेजे थे. चौधरी और रशीद नेकहा,‘‘विधायकों ने जदयू से अनुमोदन…
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया है. यह सम्मान उन्हें यूएनओ की संस्था यूनाइटेड नेशन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (UNSDG)की ओर से जिनेवा में दिया गया है. पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) से जुड़े आचार्य बालकृष्ण महाराज को मिले इस सम्मान पर बाबा रामदेव ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि- ‘हमें गर्व है कि पतंजलि ने वैश्विक स्वास्थ्य के संदर्भ में योग, आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय तरीकों से बीमारियों का इलाज करने के लिए योगदान दिया है.’ बता दें कि इस कार्यक्रम में हिस्सा…
अहमदाबाद: लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से आर्शीवाद लेने के लिए अपने गृह राज्य गुजरात पहुंच गये हैं. जहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में उनका जोरदार स्वागत किया गया. मोदी ने अपने गृह नगर पहुंचते ही हवाईअड्डा के पास सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वे खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे. मोदी के साथ अमित शाह भी थे. कार्यालय में दोनों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले सूरत हादसे पर दुख जताया और कहा, आज मैं अपने दौरे…
????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक 27मई दिन सोमवार 2019???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvadgroup.com Devanand singh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास का भव्य स्वागत* *राजनीति जिम्मेदारी जवाबदेही* *को लोकसभा चुनाव मेंजमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश ने बखूबी निभाया* ✍30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम ✍मां का आशीर्वाद लेने मातृभूमि पहुंचे पीएम, कहा- अगले पांच साल जनचेतना-जन भागीदारी के लिए ✍अहमदाबाद में बोले मोदी- अगले 5 साल देश के लिए…
भाजयूमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का अभिनंदन,बाइक रैली निकालकर जताया आभार। रविवार, जमशेदपुर: देशभर में भाजपा की महाविजय व राज्य में प्रचंड जीत के चुनाव परिणाम के बाद पहली बार शहर आगमन पर भाजयूमो जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अधीन सातों मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर सीएम का विशाल अभिनंदन किया गया। सोनारी एयरपोर्ट से हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम के काफिले के आगे-आगे गाजे-बाजे व ढ़ोल-नगाड़ों के संग बाइक रैली से आगवानी की। रैली में शामिल भाजयूमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा कार्यकर्ताओं के जोश व उत्साह को बढ़ाते हुए…
