Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएलएसपी को झटका, उसके तीनों विधायक जदयू में शामिल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    आरएलएसपी को झटका, उसके तीनों विधायक जदयू में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकाम रही पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को रविवार को एक और झटका उस समय लगा जब द्विसदन विधानमंडल में उसके सभी तीनों सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में शामिल हो गये. इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और विधानपरिषद के उपसभापति हारुन रशीद ने कहा कि आरएलएसपी के दो विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर और विधानपरिषद सदस्य संजीव सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस संबंध में पत्र भेजे थे. चौधरी और रशीद नेकहा,‘‘विधायकों ने जदयू से अनुमोदन के पत्र भी संलग्न किए थे. उन्हें औपचारिकताओं के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था. इसलिए, उन्हें जदयू विधायक माना जाएगा.” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आरएलएसपी के विधायकों ने कुशवाहा के राजग से संबंध खत्म करके महागठबंधन में शामिल होने के निर्णय का विरोध किया था. उन्होंने घोषणा की है कि वे सत्तारूढ़ गठबंधन में बने रहेंगे और चुनाव आयोग से ‘‘वास्तविक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी” के रूप में मान्यता प्राप्त करेंगे. बिहार में लोकसभा चुनावों में राजग को जबरदस्त सफलता मिली है जहां उसने राज्य की 40 सीटों में से एक सीट को छोड़कर सभी पर जीत हासिल की है. कुशवाहा 2013 तक जदयू के साथ थे. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मतभेदों के चलते पार्टी और राज्यसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और राजग के साथ जुड़ गये और 2014 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा और तीनों पर जीत हासिल की. हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में आरएलएसपी ने राजद, कांग्रेस और दो अन्य छोटे संगठनों के साथ गठबंधन में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआचार्य बालकृष्ण को UN में मिला सम्मान, बाबा रामदेव ने कहा-‘हमें गर्व है’
    Next Article चंद्राणी मुर्मू बनी देश की सबसे युवा सांसद

    Related Posts

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    November 22, 2026

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    November 22, 2026

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    NBajee overview and options

    CK4444 app account verification guide for Bangladeshi players

    JW8 Bangladesh payment methods guide

    दुबई में छिपे प्रिंस खान गैंग पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा, भाई गोपी और साले ऋतिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

    सपनों की ऊंचाई से ज्यादा जरूरी है जमीन पर बदलाव की गहराई

    भारत जापान की नई रणनीतिक धूरी से बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा

    मां की अंतिम विदाई: सत्ता के शिखर पर बैठा बेटा भी आखिर मां के सामने सिर्फ बेटा ही होता है!

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.