रांची : नक्सली कुंदन पाहन झारखंड पार्टी से चुनाव लड़ेगा़ वह तमाड़ विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा़ वह 18 नवंबर को नामांकन करेगा़ वह पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में जेल में बंद है़ वर्तमान में वह हजारीबाग ओपेन जेल में है़ एनआइआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आठ नवंबर को चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी11 नवंबर को अदालत ने उसे चुनाव लड़ने की इजाजत दी थी़ उसके बाद उसने 15 नवंबर को नामांकन करने के लिए तिथि तय की थी़ लेकिन उस दिन स्थापना दिवस होने के कारण…
Author: Devanand Singh
गढ़वा : इस बार के चुनाव में आप ऐसी कोई गलती न करें, जिससे आनेवाले पांच सालों तक आपको पछताना पड़े. राज्य में झाविमो की सरकार बनती है, तो शिक्षित, सिंचित व समृद्ध झारखंड का सपना साकार होगा. उक्त बातें रविवार को गोविंद प्ल्स टू उवि के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही. श्री मरांडी गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झाविमो प्रत्याशी सूरज कुमार गुप्ता व विजय केसरी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान गढ़वा पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि 28 महीने तक वे राज्य के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान…
रांची : केंद्रीय वन-पर्यावरण व सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेेकर ने कहा है कि एक तरफ रघुवर दास के नेतृत्व में जनता का विकास करनेवाली सरकार है, दूसरी तरफ खुद का विकास करनेवा`ली सरकार के लोग है साफ-सुथरी, विकासवाली सरकार बनाम लूट की सरकार का चुनाव है़ झारखंड ने विपक्ष के नेतृत्व में घोटाले की सरकार देखी है़ श्री जावेडकर रविवार को भाजपा के नव-निर्मित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के मीडिया सेंटर का उदघाटन भी किया़ केंद्रीय मंत्री ने कहा : हम चुनाव मैदान में है़ं इरादा और विश्वास है कि…
नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई. बैठक पार्लियामेंट के लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई. बैठक में NDA के सभी घटक दल शामिल हुए. बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. महाराष्ट्र सरकार निर्माण का मुद्दा सबसे अहम रहा. महाराष्ट्र में राजनीतिक उलटफेर का असर इस बैठक में भी साफ-साफ दिखा, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने सहयोगियों से छोटे मतभेदों को दूर करने के लिए कहा. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विशाल परिवार पर जोर देते हुए कहा कि हमें लोगों के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए.पीएम मोदी ने कहा कि हमें…
नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सदन के कामकाज को लेकर सदस्यों से सामूहिक आत्मावलोकन करने एवं कमियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करने की रविवार को अपील की. कल से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर राज्यसभा सांसदों से मुलाकात के दौरान नायडू ने सदन के सुचारू रूप से संचालन में सदस्यों का सहयोग मांगा.उन्होंने कहा, हमारा सामूहिक प्रयास भी इस सदन की उस ऐतिहासिक यात्रा में परिलक्षित होना चाहिए, जिसके उद्देश्य से यह 1952 में अस्तित्व में आया था. उपराष्ट्रपति ने कहा, हमें इसके कामकाज को लेकर…
नई दिल्ली: भारत के 47वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने आज 18 नवम्बर सोमवार को शपथ ग्रहण की है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनको सुबह 9.30 बजे भारत के प्रधान न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाई. आपको बता दें कि निर्वतमान प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने 17 नवंबर को रिटायर हो चुके हैं. इससे पहले उन्होंने 18 अक्टूबर को वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस बोबडे को प्रधान न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश की थी. जस्टिस बोबडे इस समय सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज हैं.गौरतलब है कि जस्टिस बोबडे प्रधान न्यायाधीश के रूप में…
????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक 18नवंबर दिन सोमवार 2019???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvadgroup.com Devanand singh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :*जीत का सिक्सर लगाने को तैयार रघुवर दास!* *राम मंदिर पर ट्रस्ट को लेकर सक्रिय हुआ निर्मोही अखाड़ा, PM मोदी से करेगा मुलाकात* *शीत सत्र: मंदी पर घेरेगा विपक्ष, सरकार ने बनाया प्लान* ✍ देहरादून में लगेगा विश्व का पहला मुस्लिम योग शिविर,नमाज पढ़ने के साथ-साथ करेंगे योगासन ✍डीजल बसों से मुक्त होगा शिमला, CM जयराम को गिफ्ट में इलेक्ट्रिक कार देगा HRTC *सर्वदलीय बैठक में…
सीएम रघुवर दास करेंगे कल नामांकन, लगातार छठी बार जमशेदपुर पूर्वी से होंगे भाजपा प्रत्याशी ● जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होंगे अधिवक्ता देवेंद्र सिंह ● ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे व हजारों समर्थकों के साथ भरेंगे चुनावी हुंकार ● 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे पूर्वी, पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी ● भव्य एवं ऐतिहासिक होगा पूर्वी, पश्चिम और जुगसलाई का नामांकन: दिनेश कुमार रविवार, जमशेदपुर: राज्य के मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी से विधायक रघुवर दास जी सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगातार छठी बार नामांकन करेंगे। बाराद्वारी मैदान में हजारों समर्थकों के साथ चुनावी हुंकार भरते हुए…
ई-रिक्शा पर सवार हो समाधान के विवाह मंडप पहुँचें दूल्हे राजा, सात जन्मों के बंधन में बंधे 15 जोड़े सिदगोड़ा स्थित टाउन हाॅल मैदान में रविवार को समाधान संस्था द्वारा आयोजित पाँचवीं सामूहिक विवाह समारोह में विधि-विधान के साथ 15 जोड़े सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधे। टाउन हॉल परिसर में वरमाला समारोह में जैसे ही वर-वधू ने एक-दूजे को पुष्पमाला पहनाई तो समूचा परिसर तालियों से गूंज उठा। सभी जोड़ों के लिए फूलों तथा लाल और सुनहले रंग से सजे हुए 15 विवाह मंडप तैयार किए गए थे, जिसमें अपने रस्मों रिवाज के अनुसार जोड़ों ने फेरे लिए…
550वे प्रकाश पर्व की शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, साकची गुरुद्वारा में माथा टेका चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंच चुके हैं। सोनारी एयरपोर्ट से उतर कर मुख्यमंत्री सीधे साकची स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इसके बाद 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर निकली शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का यूं भी सिख समाज के साथ शुरु से ही मधूर संबंध रहा है और यह समाज भी पूरी तरह से इनका समर्थन करता रहा है। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों को अपने नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी…
