प्रभात ठाकुर की सक्रियता ने महागठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के पक्ष में बनाया माहौल ज्यों ज्यों मतदान का दिन नजदीक आ रहा है जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहा है और महागठबंधन के प्रत्यसी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता के लिए मतदाताओं के रुझान में काफी सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है।पिछले चुनाव में क्षेत्र के कदमा, सोनारी एवं स्लम एरिया में बन्ना काफी पिछड़ गए थे जो अंततः उनके हार का कारण बना।लेकिन इस बार बन्ना ने अपने अति विश्वस्त साथी प्रभात ठाकुर को कमान सौंपा है और ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभात…
Author: Devanand Singh
श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार देर शाम आए तूफान में सेना के कई जवानों के लापता होने की सूचना मिली है. कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों में हुई हिमस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कई जवान लापता हैं. लापता जवानों की तलाश में सेना की एआरटी को लगाया गया है.मिली सूचना के मुताबिक, हिमस्खलन की दो घटनाएं बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में हुई हैं. ये दोनों इलाके उत्तरी कश्मीर के अंतर्गत आते हैं. 18 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर हुए हिमस्खलन में 4 जवानों के लापता होने की बात…
महागठबंधन के कांग्रेश प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने पुराना कोर्ट जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा दूसरी औ!र कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने सोनारी के बच्चा सिंह बस्ती, शिव मुनि सिंह बस्ती, टिल्लू भट्टा ,पंचवटी नगर विलास बस्ती ,बलराम बस्ती एवं बिरसा बस्ती में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया एवं पद यात्रा के अंत में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने के लिए प्रधानमंत्री एवं अन्य स्टार प्रचारकों को बुला रहे हैं l भाजपा की डबल इंजन की सरकार इतना अच्छा कार्य कर रही होती तो राष्ट्रीय राजमार्ग 33…
नई दिल्ली: डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग जांच की प्राथमिक रिपोर्ट जारी कर दी. हाउस इंटेलिजेंस कमेटी की एक माह की मेहनत से तैयार करीब 300 पेज लंबी इस महाभियोग रिपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी से संबंद्ध राष्ट्रपति को अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 चुनाव में अपने पक्ष में विदेशी मदद मांगने का दोषी ठहराया गया है. यह रिपोर्ट हाउस ज्युडिशियरी कमेटी के लिए तैयार की गई है, जिसके बुधवार से सुनवाई शुरू होने की संभावना है.रिपोर्ट में कहा गया है, ट्रंप…
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप में सनसनीखेज घटना हो गई. यहां एक कॉन्स्टेबल ने अपने 5 साथियों को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी शूट कर जान दे दी. वहीं, अचानक घटी वारदात में 2 लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों की मानें तो छुट्टियों को लेकर विवाद के बाद यह घटना घटी.नारायणपुर के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहित गर्ग ने बताया है कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 6 जवानों की जान चली गई. घटना में दो लोग घायल भी हो गए.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रहमान…
देवानंद सिंह इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव दो तरह से काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। पहला नक्सल प्रभावित एरिया होने की वजह से और दूसरा राजनीतिक कारणों से। खासकर, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर दूसरा कारण अधिक फिट बैठता है, क्योंकि यहां जिस तरह दो दिग्गज चुनाव मैदान में हैं, उसने आशंकाओं को और बल दे दिया है। इन दो दिग्गज नेताओं में शामिल हैं, स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास और मंत्री सरयू राय। बीजेपी से टिकट कटने के बाद सरयू राय ने जिस तरह से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला…
चक्रधरपुर : झारखंड में डूब रही भाजपा सरकार को बचाने प्रधानमंत्री को आना पड़ रहा है, लेकिन इस बार उनकी नैया पार नहीं होगी. डबल इंजन की सरकार देश व राज्य की गाड़ी नहीं खींच पा रही है. इनकी गाड़ी में केवल दो इंजन है. जनता के लिए बोगी नहीं है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहीं. वे मंगलवार को चक्रधरपुर, तमाड़ और सिसई में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. पूर्व सीएम ने कहा कि आजसू, लोजपा, जदयू सब सरकार में शामिल हैं. मतदाताओं को बेवकूफ…
तमाड़ : आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि आजसू अब सरकार को सहयोग देने के लिए नहीं, बल्कि सरकार बनाने के लिए तैयार है.झामुमो की दो पूंजी है झूठ और लूट. ऐसी पार्टी को जमानत जब्त करने की तैयारी है. श्री महतो मंगलवार को सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा के राहे शिवटंगरा मैदान और भुइयांडीह आम बागान मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. इन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा ही झारखंड़ी भावना का सम्मान करती आयी.कहा कि सिल्ली का हर बेटी को स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त कराएंगे और राहे में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा. इस…
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती उपस्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत किसी भी खतरे को नाकाम करने में सक्षम है.चार दिसंबर को नौसेना दिवस समारोह से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, चीन ने 2008 से हिंद महासागर में उपस्थिति बढ़ाई है. हम उनपर बराबर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा, चीन का महासागरीय अनुसंधान पोत विशेष आर्थिक क्षेत्र में मौजूद हैं. औसतन सात-आठ जहाज इस क्षेत्र के पास मौजूद हैं. इसके…
नई दिल्ली: लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी एसपीजी अमेंडमेंट बिल को मंजूरी दे दी है. कांग्रेस सदस्यों के वॉकआउट के बीच मंगलवार को यह बिल राज्यसभा में भी पास हो गया. इसका मतलब है कि अब एसपीजी सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री और उनके करीबी परिवार को मिलेगी, पूर्व प्रधानमंत्रियों या उनके परिवार वालों को नहीं. बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों और आशंकाओं का चुन-चुनकर जवाब दिया और पूछा कि एसपीजी सुरक्षा की ही जिद क्यों.केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज साफ किया कि विशेष संरक्षा ग्रुप (संशोधन) विधेयक प्रधानमंत्री की…
