Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डूब रही भाजपा को बचाने पीएम आये: हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    डूब रही भाजपा को बचाने पीएम आये: हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चक्रधरपुर : झारखंड में डूब रही भाजपा सरकार को बचाने प्रधानमंत्री को आना पड़ रहा है, लेकिन इस बार उनकी नैया पार नहीं होगी. डबल इंजन की सरकार देश व राज्य की गाड़ी नहीं खींच पा रही है. इनकी गाड़ी में केवल दो इंजन है.
    जनता के लिए बोगी नहीं है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहीं. वे मंगलवार को चक्रधरपुर, तमाड़ और सिसई में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.
    पूर्व सीएम ने कहा कि आजसू, लोजपा, जदयू सब सरकार में शामिल हैं. मतदाताओं को बेवकूफ बनाने के लिए अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे लोगों से दूरी बनायें. आजसू एक दुधारू गाय है, जिसके गले की रस्सी भाजपा के हाथ में है. मुखौटा पहन कर अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा की निगाह विकास पर नहीं बल्कि यहां की खनिज संपदा पर है. श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को चूहे की तरह कुतर कुतर कर खोखला कर दी है. टेंडर के नाम से भारी घोटाला किया गया. हमारी सरकार बनते ही सभी मंत्री और मुख्यमंत्री जेल जाएंगे. देश के लिए भाजपा या कंघी छाप के नहीं, बल्कि तीर-धनुष के सिपाही शहीद हुए हैं. भाजपा कहती है अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड दिया, जबकि आंदोलन में हमारे सिपाही शहीद हुए. मेरी 14 महीने की सरकार में गुवा गोलीकांड के शहीद के परिजन को सम्मान देते हुए नौकरी दी गयी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो का दो पूंजी झूठ और लूट: सुदेश महतो
    Next Article दो दिग्गजों की हार-जीत से बदलेगी सियासी तस्वीर

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.