Author: Devanand Singh

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के डोकाटोला में रविवार को गरीब व जरुरतमंद परिवार के बीच दोपहर को खिचडी का वितरण किया गया़ वहीं धातकीडीह ठक्कर बाप्पा क्लब प्रांगण में जरुरतमंदों को चिकन-भात खिलाया गया. उक्त दोनों जगहों पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी़ इस दौरान श्री सिंह ने लोगों से अनिवार्य रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही कारगर उपाय है़ सेवा कार्य में शिव चरण टुडू, शिव हांसदा, निमार्इ दास, गोविंद, नरेंद्र…

Read More

प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में रोड़े अटका रही हेमंत सरकार, फेसबुक लाइव पर भड़के भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा है कि मोदी सरकार के आदेश पर भारतीय रेलवे द्वारा झारखंड के प्रवासी मजदूरों-कामगारों की वापसी के लिए आवश्यकता अनुसार रेल गाड़ी उपलब्ध कराने की बार- बार सूचना हेमंत सरकार को दी जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी सार्वजनिक तौर पर कई बार यह ऐलान कर दिया है कि झारखंड सरकार एनओसी दे तो हर ज़िले तक श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन पहुँचा दी जायेगी। लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिशा में गंभीर नहीं…

Read More

यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा…हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के ओरैया में सड़क हादसे में मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर को एक ट्रक के जरिये झारखण्ड भेजने के कृत को अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कहा है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो और झारखण्ड पुलिस को निदेश दिया है कि झारखण्ड की सीमा में प्रवेश करते ही ट्रक से आ रहे घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें। साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुँचाने का प्रबंध कर सूचित करें। हम गरिमापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे मुख्यमंत्री ने उत्तर…

Read More

गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 4.0 के लिए जारी गाइडलाइंस के मुताबिक-: * होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। * होम डिलीवरी की इजाजत होगी। * दिनांक 31 मई तक सभी उड़ानों पर रोक रहेगी। * मॉल और सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे। * घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी। * सभी तरह के आयोजनों पर 31 मई तक रोक। * ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत। * स्डेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी। * बाजार को खोलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं। *…

Read More

आत्मनिर्भर भारत पैकेज देश की आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला : दिनेश कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए शनिवार को कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के साथ साथ देश के विभिन्न वर्गों तथा आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला है। कहा कि यह पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग दस फीसदी के बराबर है। यह पैकेज केवल कोविड-19 से लड़ने का माध्यम ही नहीं बल्कि यह देश को सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाएगा।…

Read More

जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह का विभिन्न माध्यमों से सेवा कार्य जारी जमशेदपुर: सोनारी प्रदेशी पाड़ा में दो महीने से फंसे 50 बारातियों को सुबह में ओडिशा के ब्लांगिर जिले के लिए रवाना किया गया़ जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व राज क्लब पूजा कमेटी के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर व अन्य जरूरत की सामग्री देकर विदा किया़ वे 15 मार्च को प्रदेशी पाड़ा में अपने रिश्तेदार के बेटे सुमित कुमार की शादी में शामिल होने के लिए आये थे़ 18 मार्च को जमशेदपुर से बाराती ब्लांगिर जिले के मोले गांव में गया था़ वहां 19 मार्च को शादी…

Read More

विपद काल में सनातनी परम्परा का निर्वहण करता भारत डॉ अपर्णा कोरोना की त्रासदी के बीच अधिकार, कर्तव्य और दायित्व के तिराहे पर भारत सरकार एकाधिक मोर्चे पर जूझ रही है। वैश्विक महामारी में वर्तमान में पूरे विश्व के लिए एक दुह्स्वप्न की भांति है। भारत में इस महामारी के फैलाव की जिहादी मुहिम नेपाल के रास्ते भी रची गई थी। समय रहते सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने हालांकि इसे विफल बना दिया। बावजूद इसके ऐसी अन्य घटनाओं की पुनरावृति को पूर्णतया नकारा नहीं जा सकता। सीमाओं पर प्रायोजित गोलाबारी और नवनिर्मित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को…

Read More

कृषि की आधुनिकता वैश्विक ग्लोबल मंच तक पहुंच चुकी है:सुधांशु जी हम प्रज्ञा प्रवाह झारखण्ड फेसबुक लाइव पर नयानगर ग्राम (समस्तीपुर) के मुखिया/किसान सुधांशु जी से कृषि में आधुनिक तकनीक: ग्राम स्तर पर स्व रोजगार और रोजगार सृजन के साधन पर बात चीत की जिसमें उन्होंने कृषि को कैसे रोजगारपरक बनाया जाय उसमें क्या क्या अवसर है उसके बारे में बताया, उन्होंने इस बात को भी कहा कि आज के दौर में किसान अपने उपजाऊ जमीन छोड़कर पलायन करता है दूसरे शहर में जाकर मशीनी कल पुर्जे की दुनिया का मजदूर बन जाता है, जबकि कृषि की आधुनिकता वैश्विक ग्लोबल…

Read More

महिलाओं के नाम पर 1 रुपये में सम्पति निबंधन को समाप्त करना महिला सशक्तिकरण में बड़ी बाधा : राजेश शुक्ल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को 1 रुपये में 50 लाख तक कि सम्पति के निबंधन के अधिकार को वापस लेने पर कड़ी नाराजगी जताई है तथा इसे महिला विरोधी कदम बताया है। श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की भाजपा की रघुवर दास सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए थे जिनमें झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये 50 लाख तक…

Read More

नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से आए 98 यात्री मेडिकल टीम ने की थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी का रखा गया विशेष ध्यान नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से आज 98 लोग जमशेदपुर पहुंचे जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 55 तथा अन्य जिलों के 43 लोग शामिल थे। स्टेशन परिसर में प्रतिनियुक्त रेलवे पुलिस बल के जवानों ने सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन से नीचे उतारा। सभी यात्रियों का स्टेशन परिसर में ही मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। यात्रियों के आगमन के पूर्व ही स्टेशन परिसर को सैनेटाइज किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह…

Read More